Monday, August 24

रौनियार महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन महोत्सव, प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

रक्सौल।(Vor desk)। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल के तत्वावधान में रौनियार महिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से पोस्ट ऑफिस रोड स्थित रामजानकी विवाह भवन में सावन महोत्सव आयोजित किया गया।

समारोह का उद्घाटन समिति के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, बोल बम सेवा समिति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, नीतू गुप्ता, ज्योति राज गुप्ता एवं रूचि गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिलाओं और बच्चियों ने मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, बैलून चूड़ी, कैटवॉक तथा सॉन्ग-डांस सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता प्रथम, काजल गुप्ता द्वितीय और नेहा गुप्ता तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में नीता गुप्ता तथा बच्चियों के वर्ग में किरण गुप्ता प्रथम रहीं। सॉन्ग-डांस में श्वेता गुप्ता, बैलून चूड़ी में शालिनी गुप्ता और कैटवॉक में नीतू गुप्ता ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका चम्पा देवी, रेणु गुप्ता, मीना गुप्ता, रूबी गुप्ता, सीमा गुप्ता एवं ज्योति राज गुप्ता ने निभाई।

संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सामाजिक रूप से सक्रिय होने का अवसर देते हैं। अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता ने महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने की जरूरत बताई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही प्रकोष्ठ की रूचि गुप्ता ने ने कहा कि प्रकोष्ठ महिलाओं को सामाजिक रूप से संगठित करने के साथ उन्हें आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रंजू गुप्ता,रुक्मिणी गुप्ता, प्रिया गुप्ता,किरण रौनियार, श्वेता गुप्ता,अन्नु गुप्ता,प्रितम गुप्ता,ऋतिक रौनियार,रिद्धी झा,गीता गुप्ता,अनामिका गुप्ता,प्रीति गुप्ता ,अनिता गुप्ता,पल्लवी गुप्ता,मुन्नी गुप्ता,खुश्बू गुप्ता,पम्मी गुप्ता,शोभा गुप्ता,कोमल गुप्ता,नीता गुप्ता,सुमन गुप्ता,सोनम गुप्ता,रिया गुप्ता,सेजल रौनियार आदि प्रतिभागियों को ससम्मान मेमेंटो प्रदान किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!