Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

नेपाल में ओली-लेखक की गिरफ्तारी पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, युवा आंदोलन और न्याय प्रक्रिया पर जोर!

नेपाल में ओली-लेखक की गिरफ्तारी पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, युवा आंदोलन और न्याय प्रक्रिया पर जोर!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी.शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी को दुनिया भर के प्रमुख समाचार माध्यमों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इस घटनाक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जेन-जी (नई पीढ़ी) आंदोलन, मानवाधिकार और विधि के शासन से जोड़कर देखा जा रहा है।ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र द गार्जियन ने ‘प्रदर्शनकारियों के दमन में संलिप्तता के आरोप में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए नागरिकों की आवाज दबाने के आरोपों की जांच अब शुरू हो चुकी है।अमेरिका के सीएनएन और जर्मनी के डॉयचे वेले ने इस घटना को युवा आंदोलन से जोड़ते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों पर कथित दमन और युवाओं के उभार ने नेतृत्व को कानूनी कटघरे में ला खड़ा किया।वहीं,बीबीसी और रॉयटर्स ने भी गिरफ्तारी को प्रदर्शनकारियों प...
नेपाल में सियासी भूचाल:पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के बाद उग्र विरोध, टकराव के हालात के बीच बालेन सरकार सख्त!

नेपाल में सियासी भूचाल:पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के बाद उग्र विरोध, टकराव के हालात के बीच बालेन सरकार सख्त!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में नवोदित सरकार के ताबड़तोड़ फैसलों ने सियासी माहौल को बेहद गरमा दिया है। पूर्व शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं और देश एक बार फिर बड़े राजनीतिक टकराव के मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है।घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब सरकार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही घंटों के भीतर पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन कार्रवाइयों को विपक्ष ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए देशव्यापी आंदोलन का आह्वान कर दिया, जिसके बाद सड़कों पर हजारों कार्यकर्ता उतर आए।राजधानी काठमांडू सहित पोखरा,चितवन, हेतौडा,वीरगंज सहित देश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए।प्रदर्शकारी शनिवार की शाम सिंह दरबार यानी संसद भवन में भी घुसने की क...
नेपाल में भीषण राजनीतिक हलचल: पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार, जेनजी आंदोलन के दमन का है आरोप

नेपाल में भीषण राजनीतिक हलचल: पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार, जेनजी आंदोलन के दमन का है आरोप

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। ​नेपाल की राजनीति में आज उस समय एक ऐतिहासिक और अप्रत्याशित मोड़ आ गया, जब नवनियुक्त सरकार के आदेश पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रमेश लेखक को उनके भक्तपुर स्थित कटुन्जे निवास से हिरासत में लिया गया, जबकि एमाले अध्यक्ष ओली को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पिछले वर्ष हुए 'जेन-जी' (Gen-Z) आंदोलन के दौरान हुए हिंसक दमन और नागरिकों की मौत के मामले में की गई है। ​आधी रात की रणनीतिक तैयारी और गिरफ्तारी सूत्रों के अनुसार, बालेन्द्र साह के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के ठीक बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक ने गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले जाँच आयोग की प्रतिवेदन (रिपोर्ट) को तत्काल कार्या...
रक्सौल भारत विकास परिषद ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, पाँच निर्धन बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएगी शाखा

रक्सौल भारत विकास परिषद ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, पाँच निर्धन बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएगी शाखा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।चैत्र श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा भव्य कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के कोईरिया टोला स्थित शिवनारायण निवास परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की कि शाखा द्वारा क्षेत्र की पाँच अति निर्धन कन्याओं के पठन-पाठन का आगामी एक वर्ष का सम्पूर्ण खर्च वहन किया जाएगा। ​कार्यक्रम का सफल संचालन महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती मेनका गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। समारोह के दौरान कुल 30 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। पूजन प्रक्रिया के अंतर्गत कन्याओं के चरण पखारे गए, उनका श्रृंगार किया गया और मां दुर्गा की आराधना व मंत्रोच्चारण के बीच आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात सभी कन्याओं को श्रद्धापूर्...
नेपाल में ‘बालेन क्रांति’: इंजीनियर और रैपर से पहले मधेशी प्रधानमंत्री तक का ऐतिहासिक सफर!

नेपाल में ‘बालेन क्रांति’: इंजीनियर और रैपर से पहले मधेशी प्रधानमंत्री तक का ऐतिहासिक सफर!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk) | विशेष संवाददाता ​नेपाल की राजनीति में शुक्रवार को उस समय एक नया युग अवतरित हुआ, जब राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के प्रखर चेहरा बालेन्द्र शाह, जिन्हें दुनिया 'बालेन' के नाम से जानती है, ने देश के 43वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शीतल निवास के भव्य गलियारों में जब राम नवमी के पावन अवसर पर दोपहर 12:34 बजे 108 बटुकों के स्वस्ति वाचन और 16 बौद्ध भिक्षुओं के अष्टमंगल पाठ की गूंज सुनाई दी, तो यह केवल एक शपथ ग्रहण नहीं बल्कि नेपाल के राजनीतिक इतिहास का 'पावर शिफ्ट' था। 36 वर्षीय बालेन ने हिंदू और बौद्ध दोनों रीति-रिवाजों से शपथ लेकर न केवल परंपराओं का सम्मान किया, बल्कि एक समावेशी नेतृत्व का संकेत भी दिया। ​नेपाल के संसदीय इतिहास में यह पहली बार है जब राणा शासन के अंत के बाद पैदा हुआ कोई युवा सीधे सत्ता के शीर्ष पर पहुँचा है। बालेन ने...
रक्सौल में राम नवमी: ‘राम लल्ला’ के सूर्य तिलक के बाद अब ‘मैया सीता’ के भव्य धाम का संकल्प, गूंजा जय श्रीराम

रक्सौल में राम नवमी: ‘राम लल्ला’ के सूर्य तिलक के बाद अब ‘मैया सीता’ के भव्य धाम का संकल्प, गूंजा जय श्रीराम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा; झांकियों ने मोहा मन ​रक्सौल।(Vor desk)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव, 'श्रीराम नवमी' के पावन अवसर पर सीमावर्ती शहर रक्सौल भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा संयुक्त रूप से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे ,भगवा व हनुमान ध्वज और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया। ​सांसद और विधायक ने बढ़ाया उत्साह ​इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ किया और आम जनता के साथ मिलकर जय श्रीराम के नारे लगाए।अपने संबोधन में पूर्व ...
नेपाल में ‘बालेन सरकार’ का उदय: आज रामनवमी पर पीएम पद की शपथ लेंगे बालेन्द्र शाह, सांसदों के अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

नेपाल में ‘बालेन सरकार’ का उदय: आज रामनवमी पर पीएम पद की शपथ लेंगे बालेन्द्र शाह, सांसदों के अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात होने जा रहा है। प्रतिनिधि सभा के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह (बालेन) शुक्रवार, 27 मार्च को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। रामनवमी के शुभ अवसर पर होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर काठमांडू से लेकर मधेश तक भारी उत्साह का माहौल है।​सांसदों का शपथ ग्रहण: विविधता का अनूठा संगम​गुरुवार को सिंहदरबार स्थित नवनिर्मित संसद भवन के बहुउद्देशीय हॉल में नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सभा के ज्येष्ठ सदस्य सह नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुननरसिंह केसी (78) ने कुल 274 सांसदों को शपथ दिलाई। इस दौरान सदन में नेपाल की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता की अद्भुत झलक देखने को मिली।​करीब 47 से अधिक सांसदों...
नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, 15 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, 15 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल आयल निगम (NOC) ने एक बार फिर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछली बार हुई मूल्य वृद्धि के अभी 11 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि निगम ने बुधवार मध्यरात्रि से प्रभावी होने वाले डीजल, पेट्रोल और मिट्टी के तेल के दामों में 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले निगम ने इसी महीने की 1 तारीख को कीमतों में समायोजन किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के कारण दोबारा कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं,जिसे बुधवार की मध्य रात्रि से ही लागू कर दिया गया है। ​नए मूल्य निर्धारण के अनुसार, निगम ने पेट्रोल की कीमतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। पहली श्रेणी में पेट्रोल 184 रुपये 50 पैसे, दूसरी श्रेणी में 186 रुपये और तीसरी श्रेणी में 187 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। इसी प्रकार, डीजल और मिट्टी के तेल की कीमत प...
रक्सौल पीएचसी: गर्भाशय कैंसर और चमकी बुखार की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

रक्सौल पीएचसी: गर्भाशय कैंसर और चमकी बुखार की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और आगामी महत्वपूर्ण अभियानों की सफलता सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (बच्चेदानी) के कैंसर से बचाव के लिए 'गाडा सील' टीकाकरण अभियान पर विशेष चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 14 से 15 वर्ष की आयु की उन किशोरियों की सूची तैयार करें जिन्हें अब तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगा है, ताकि वे अपने अभिभावकों के साथ पीएचसी पहुंचकर सुरक्षित रूप से वैक्सीन लगवा सकें। ​आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए चमकी बुखार (एईएस और जेई) से बचाव के लिए भी ठोस रणन...
जयकारों से गूँजी वीरगंज की गलियाँ: चैत्र अष्टमी पर गहवा माई की भव्य ‘निशान सह डोली यात्रा’ संपन्न

जयकारों से गूँजी वीरगंज की गलियाँ: चैत्र अष्टमी पर गहवा माई की भव्य ‘निशान सह डोली यात्रा’ संपन्न

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)। आस्था, परंपरा और भक्ति के अनूठे संगम के साथ वीरगंज स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ गहवा माई मंदिर में चैत्र वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस विशेष अवसर पर गुरुवार को माता की भव्य 'निशान सह डोली यात्रा' निकाली गई, जिसमें सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों (रक्सौल) और स्थानीय नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​अनुष्ठान और यात्रा का रूट ​धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत अलसुबह मूल पुजारी राधेश्याम उपाध्याय द्वारा की गई मंगला आरती, निशान पूजा और डोली पूजन के साथ हुई। शाम 4 बजे गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के बीच मंदिर परिसर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों— रेशम कोठी, रोड नंबर 2, वीरता माई मंदिर, अलखिया मठ, मेन रोड, महावीर मंदिर और घंटाघर—से होते हुए नगर परिक्रमा कर वापस मंदिर पहुंची। ​प्रमुख सह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!