भारत-नेपाल सीमा पर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’, नो-मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण
रक्सौल (vor desk): भारत-नेपाल मैत्री संबंधों और अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा की दिशा में गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। रक्सौल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में 'नो-मेंस लैंड' (दशगजा क्षेत्र) को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नेपाली प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। संयुक्त सहमति के आधार पर हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित ढांचों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
प्राप्त विवरण के अनुसार, नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) की टीम भारी दल-बल के साथ रक्सौल के अहिरवा टोला और प्रेम नगर से सटे नेपाली सीमा क्षेत्र में पहुंची। इस अभियान का नेतृत्व नेपाल एपीएफ के उच्च अधिकारियों ने किया, जिसमें नेपाल जनपद पुलिस और पर्सा जिला प्रशासन की टीम भी सक्रिय रही। वीरगंज महानगरपालिका की जेसीबी मशीन ने सीमा स्तंभों के समीप बने अवैध झ...









