Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

रक्सौल: चैत्र की तपिश के बीच इस्लामपुर में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख; सावधानी बरतने की अपील

रक्सौल: चैत्र की तपिश के बीच इस्लामपुर में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख; सावधानी बरतने की अपील

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। चैत्र के महीने में बढ़ती गर्मी और पछुआ हवाओं के बीच अगलगी की घटनाओं ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला रक्सौल नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित इस्लामपुर मोहल्ले का है, जहाँ अचानक लगी भीषण आग ने चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मोहल्ले के चार परिवारों—इसा देवान, टून्ना शाह, मकसूद हजामत और एक अन्य—के आशियाने देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गए।बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत खाना बनाने वाले चूल्हे से निकली एक चिंगारी से हुई, जिसने भीषण गर्मी के कारण कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। ​आग की लपटें इतनी तेज थीं कि प्रभावित परिवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस आपदा में उनके फुस के घर, साल भर के लिए संचित अनाज, कीमती फर्नीचर और घर का सारा सामान सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय नागरिकों ने अदम्...
रक्सौल: कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल व्यवसाय पर गहराया संकट, संचालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल: कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल व्यवसाय पर गहराया संकट, संचालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में कमर्शियल गैस सिलिंडर की तीव्र किल्लत ने स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा आपूर्ति में आई बाधा के बाद उत्पन्न हुए इस गंभीर संकट को लेकर सोमवार को शहर के प्रमुख होटल संचालकों ने एकजुट होकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार से मुलाकात की और एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा। व्यवसायियों का स्पष्ट कहना है कि गैस की अनुपलब्धता के कारण न केवल उनका व्यापार चौपट हो रहा है, बल्कि होटलों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के सामने भी अब रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। आपूर्ति ठप होने से शहर के खान-पान उद्योग में पूरी तरह से त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। ​इस विकट स्थिति के पीछे के वैश्विक कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के कारण भारत को होने वाला पेट्रोलियम और रसो...
रक्सौल: अत्याचार निवारण और पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा, SDM ने लंबित मामलों में तेज़ी लाने के दिए कड़े निर्देश

रक्सौल: अत्याचार निवारण और पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा, SDM ने लंबित मामलों में तेज़ी लाने के दिए कड़े निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रशासनिक तत्परता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण और मैनुअल स्कैवेंजर पुनर्वास अधिनियम 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा। चर्चा की शुरुआत करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि दलित व वंचित समाज से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। ​न्याय की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से आड़े हाथों लिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि लं...
अखिलेश दयाल बने कांग्रेस के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिलाध्यक्ष, समर्थकों में भारी उत्साह

अखिलेश दयाल बने कांग्रेस के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिलाध्यक्ष, समर्थकों में भारी उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार में संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए रक्सौल के जुझारू युवा नेता प्रोफेसर अखिलेश दयाल को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक सूची में अखिलेश दयाल के नाम पर मुहर लगते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ​संगठन सृजन अभियान के तहत हुई नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार 'संगठन सृजन अभियान' के तहत यह नियुक्ति की गई है। एआईसीसी (AICC) पर्यवेक्षकों की विस्तृत रिपोर्ट और वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा के बाद अखिलेश दयाल की निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके रक्सौल स्थित आवास और मोति...
चंपारण को रेल सौगात: रक्सौल से तिरुपति के बीच अब दौड़ेगी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद डॉ. संजय जायसवाल की पैरवी लाई रंग

चंपारण को रेल सौगात: रक्सौल से तिरुपति के बीच अब दौड़ेगी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद डॉ. संजय जायसवाल की पैरवी लाई रंग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (Vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल सहित संपूर्ण चंपारण के रेल यात्रियों के लिए हर्ष का विषय है कि रेल मंत्रालय ने रक्सौल से दक्षिण भारत के तिरुपति तक एक नई नियमित ट्रेन की सौगात दी है। पश्चिम चंपारण के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 17434/17433 "रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस" के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से न केवल दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की वर्षों पुरानी असुविधा दूर होगी, बल्कि यह ट्रेन नेपाल स्थित पशुपतिनाथ महादेव और दक्षिण भारत के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के मध्य एक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक सेतु का कार्य भी करेगी।​सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके क्ष...
रक्सौल के भरतमही में बसवारी से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

रक्सौल के भरतमही में बसवारी से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल प्रखंड के पंटोका पंचायत अंतर्गत भरतमही गांव के सरेह स्थित एक बसवारी में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव बांस के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ देखा। मृतक की पहचान एकडेरवा ग्राम निवासी पुनदेव दास के पुत्र जय दास के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब कुछ ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए सरेह की ओर गए थे, तभी उनकी नजर बसवारी में फंदे से झूलते जय दास के शव पर पड़ी। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हरैया थाना अध्यक्ष किशन कुमार पासवान पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प...
भारत-नेपाल आर्थिक साझेदारी: बीरगंज में व्यापार की नई राहों पर मंथन, स्टार्टअप और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर ज़ोर

भारत-नेपाल आर्थिक साझेदारी: बीरगंज में व्यापार की नई राहों पर मंथन, स्टार्टअप और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर ज़ोर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं रोटी-बेटी के संबंधों को अब आधुनिक आर्थिक ढांचे में ढालने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक उच्च स्तरीय आर्थिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “ India-Nepal Economic Cooperation: Unlocking New Trade Potential”(भारत-नेपाल आर्थिक सहयोग: व्यापार की नई संभावनाओं को उजागर करना)विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में बिहार और नेपाल के शीर्ष उद्यमियों ने द्विपक्षीय व्यापार की बाधाओं को दूर करने और निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।​संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने दोनों देशों के अटूट आर्थिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और बीरगंज महावाणिज्य दूतावास व्य...
नेपाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार

नेपाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू ।(Vor desk)। नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध बालेन सरकार का कड़ा एक्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) ने रविवार सुबह नेपाली कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को गिरफ्तार कर लिया है। खड़का की यह गिरफ्तारी मुख्य रूप से संपत्ति शुद्धीकरण (मनी लॉन्ड्रिंग) और जमीन कब्जाने के पुराने विवादों से जुड़ी बताई जा रही है। ​सीआईबी सूत्रों के अनुसार, दीपक खड़का लंबे समय से लैनचौर स्थित नेपाल स्काउट की सरकारी जमीन के विवाद में आरोपित थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्काउट की भूमि का उपयोग किया लेकिन उसका करोड़ों रुपये का किराया नहीं चुकाया। इस मामले में नेपाल स्काउट ने उनके विरुद्ध 5 करोड़ 41 लाख रुपये की वसूली और जमीन खाली कराने के लिए राज्य व्यवस्था समिति से गुहार लगाई थी। ​खड़का का विवादो...
रक्सौल: चमकी बुखार की दस्तक से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, सीएचओ से स्पष्टीकरण की तैयारी

रक्सौल: चमकी बुखार की दस्तक से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, सीएचओ से स्पष्टीकरण की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों के लिए काल बनने वाले एईएस (चमकी बुखार) और जेई के खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक ओर तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए, वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर गाज भी गिरी। ​निरीक्षण में खुली पोल: केंद्र पर लटका था ताला ​समीक्षा दौरे के दौरान डॉ. शर्मा ने पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार के साथ विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। इस क्रम में जोकियारी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की व्यवस्था बेहद निराशाजनक पाई गई। ड्यूटी के समय सीएचओ (CHO) सपना राज केंद्र से नदारद मिलीं और स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ था। इस घोर लापरवाही पर जिला पदाधिकारी ने क...
उड़ान भरते नन्हे सपने: ग्रो जीनियस प्ले स्कूल का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

उड़ान भरते नन्हे सपने: ग्रो जीनियस प्ले स्कूल का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के पंकज टॉकीज हॉल में शनिवार को ग्रो जीनियस प्ले स्कूल का तृतीय वार्षिकोत्सव 'उड़ान' थीम के साथ अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे पूरा सभागार देर तक तालियों की गूँज से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार, अवर निबंधक आशीष अग्रवाल, नगर परिषद की कार्यकारी सभापति पुष्पा देवी, श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सचिव कैलाश चंद काबरा, श्रीमती गरिमा, श्रीमती सुप्रिया डोलिरिया, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, महिला एवं बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, पंकज बरनवाल, अजय कुमार तथा विद्यालय की निर्देशिका शिखा र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!