Sunday, June 28

रक्सौल आसपास

रक्सौल नगर परिषद में बढ़ी हलचल, अपर समाहर्ता के नेतृत्व वाली 3 सदस्यीय जांच टीम ने शुरू की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी पर लगे आरोपों की जांच !

रक्सौल नगर परिषद में बढ़ी हलचल, अपर समाहर्ता के नेतृत्व वाली 3 सदस्यीय जांच टीम ने शुरू की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी पर लगे आरोपों की जांच !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्थायी समिति की बैठक नहीं बुलाने और वित्तीय निर्णयों को लेकर प्रशासनिक टीम ने खंगाले अभिलेख रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के खिलाफ लगाए गए नियम उल्लंघन और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की। जांच टीम के नगर परिषद कार्यालय पहुंचते ही पूरे परिसर में हलचल बढ़ गई और दिनभर कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मोहम्मद शिबग़तुल्लाह के नेतृत्व वाली टीम में वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार और रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार शामिल थे। टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार से विभिन्न...
रक्सौल नगर परिषद: टैक्स दरोगा प्रोन्नति पर सियासी घमासान, पार्षदों का बदलता रुख बना चर्चा का विषय

रक्सौल नगर परिषद: टैक्स दरोगा प्रोन्नति पर सियासी घमासान, पार्षदों का बदलता रुख बना चर्चा का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में रिक्त टैक्स दरोगा पद पर प्रोन्नति को लेकर पिछले कई दिनों से जारी विवाद मंगलवार को हंगामेदार बैठक और मतदान के बाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीखी बहस, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप और पार्षदों के अप्रत्याशित रूप से बदलते रुख के बीच आखिरकार कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह की प्रोन्नति के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दे दी गई। सदन में टकराव और वोटिंग का परिणाम नगर परिषद की विशेष बैठक में यह मुद्दा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का मुख्य केंद्र रहा। सत्ता पक्ष की ओर से मोहम्मद अब्बास, रवि गुप्ता , मुकेश कुमार आदि ने प्रोन्नति का पुरजोर समर्थन किया, जबकि विपक्षी पार्षद अंतिमा देवी, डिंपल चौरसिया, घनश्याम प्रसाद , सोनू गुप्ता,अनुरागिनी देवी,वीरेंद्र प्रसाद,आशा देवी,सुगंधी देवी आदि ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए कड़ा विरोध किया। अंततः आम सहमति न बनने प...
रक्सौल नगर परिषद्: कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी पर राज्य निर्वाचन आयोग के जांच का शिकंजा, आरोपों को बताया निराधार

रक्सौल नगर परिषद्: कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी पर राज्य निर्वाचन आयोग के जांच का शिकंजा, आरोपों को बताया निराधार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद् रक्सौल की राजनीति में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के खिलाफ पार्षदों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को राज्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग के इस कड़े रुख के बाद जहां विपक्षी खेमे में हलचल है, वहीं कार्यवाहक सभापति ने इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद करार दिया है। जांच के आदेश के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्षदों की शिकायत और गंभीर आरोप वार्ड पार्षद घनश्याम प्रसाद (वार्ड सं. 06), अंतिमा देवी (वार्ड सं. 17) और डिम्पल चौरसिया (वार्ड सं. 24) ने संयुक्त रूप से राज्य निर्वाचन आयोग को आवेदन देकर कार्यवाहक सभापति के विरुद्ध मोर्चा खोला था। पार्षदों का मुख्य आरोप है कि पिछले 9 महीनों से सशक्त स्थायी समिति की कोई बैठक नहीं बुला...
काठमांडू से आ रही ईवी वाहन मकवानपुर में दुर्घटनाग्रस्त,9भारतीय सहित11घायल,घायलों में बिहार के दरभंगा  निवासी शामिल!

काठमांडू से आ रही ईवी वाहन मकवानपुर में दुर्घटनाग्रस्त,9भारतीय सहित11घायल,घायलों में बिहार के दरभंगा निवासी शामिल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तीन की हालत गम्भीर,काठमांडू रेफर रक्सौल।(Vor desk)। वीरगंज काठमांडू सड़क खंड पर हुए वाहन दुर्घटना में भारतीय नागरिक सहित 11घायल हुए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,मकवानपुर जिले के इन्द्रसरोवर गांवपालिका–2 लाम बगर स्थित सिस्नेरी–दक्षिणकाली सड़क खंड पर सोमवार देर रात एक ईवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 9 भारतीय नागरिकों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार, काठमांडू से हेटौड़ा की ओर जा रही बा प्र 01–033 च 5258 नंबर की ईवी कार रात करीब 11:10 बजे अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क के दाहिने किनारे स्थित पहाड़ी दीवार से जा टकराई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी खानिखेत से पुलिस सहायक निरीक्षक मनोज कुमार यादव तथा पुलिस चौकी सिस्नेरी से पुलिस सहायक निरीक्षक रामवली साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची ...
नेपाल में 100 रुपये से अधिक सामान पर टैक्स नीति से बढ़ी नाराजगी, सरकार नरम पड़ने के संकेत,अर्थ मंत्री ने नियम संशोधन का किया ऐलान!

नेपाल में 100 रुपये से अधिक सामान पर टैक्स नीति से बढ़ी नाराजगी, सरकार नरम पड़ने के संकेत,अर्थ मंत्री ने नियम संशोधन का किया ऐलान!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल सरकार द्वारा भारतीय बाजारों से 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान लेकर नेपाल प्रवेश करने पर अनिवार्य भंसार (कस्टम टैक्स) लगाने की नीति अब सरकार के लिए ही बड़ी राजनीतिक और सामाजिक चुनौती बनती जा रही है। सीमा क्षेत्रों में इस व्यवस्था को “शॉक ट्रीटमेंट” की तरह देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ी है। बढ़ते विरोध और जनआक्रोश के बीच अब सरकार भी नरम रुख अपनाती दिखाई दे रही है। नेपाल के अर्थमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने मंगलवार को अर्थ समिति में आयोजित चर्चा के दौरान संकेत दिया कि 100 रुपये की वर्तमान सीमा में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नियम वर्तमान सरकार द्वारा नहीं बनाया गया था, लेकिन सीमा क्षेत्र के लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए इसमें बदलाव पर विचार हो रहा है। दरअसल, नेपाल सरकार ने भारतीय सीमावर्ती बाजारों से 100 रुप...
भाजपा ने पार्वती तिवारी को बनाया रक्सौल पश्चिमी मंडल प्रभारी

भाजपा ने पार्वती तिवारी को बनाया रक्सौल पश्चिमी मंडल प्रभारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ता पार्वती तिवारी को रक्सौल पश्चिमी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। रक्सौल पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने पार्वती तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि वह सक्रिय, समर्पित और कुशल कार्यकर्ता हैं तथा उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और मजबूत होगा। वहीं भाजपा जिला मंत्री मोतीलाल ने मंडल की पहली बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन दिया। नवनियुक्त मंडल प्रभारी पार्वती ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान के अध्...
वीरगंज में मनाई गई स्व. बाबा राम जनक तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि, मधेश आंदोलन में योगदान को किया गया याद

वीरगंज में मनाई गई स्व. बाबा राम जनक तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि, मधेश आंदोलन में योगदान को किया गया याद

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। में मधेश आंदोलन के प्रणेता माने जाने वाले स्वर्गीय बाबा राम जनक तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वीरगंज घंटाघर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर भाग्य नाथ गुप्ता ने की। इस दौरान मधेशवादी नेता एवं अधिवक्ता , अधिवक्ता , शशी कपूर मियाँ, नेजामुद्दीन समानी, शिव पटेल, शम्भु गुप्ता, श्याम गुप्ता, अखिलेश प्रसाद सहित स्व. तिवारी के पौत्र अधिवक्ता , परिवारजन, समर्थक और पत्रकार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने स्व. बाबा राम जनक तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए अधिकार संपन्न, समृद्ध मधेश तथा विकसित नेपाल निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्य...
मैत्री पुल पर बवाल: नेपाल पुलिस के लाठी चार्ज में भारतीय ई-रिक्शा चालक घायल, रक्सौल-वीरगंज सीमा पर बढ़ा तनाव

मैत्री पुल पर बवाल: नेपाल पुलिस के लाठी चार्ज में भारतीय ई-रिक्शा चालक घायल, रक्सौल-वीरगंज सीमा पर बढ़ा तनाव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-वीरगंज सीमा स्थित मैत्री पुल सोमवार शाम अचानक तनाव का केंद्र बन गया, जब नेपाल पुलिस और भारतीय ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद के बाद लाठीचार्ज की नौबत आ गई। इस घटना में रक्सौल के लक्ष्मीपुर निवासी ई-रिक्शा चालक अनवर आलम घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही खून बहने लगा। घायल चालक अनवर आलम ने बताया कि वह एक नेपाली मरीज को मैत्री पुल तक छोड़ने गया था। मरीज को उतारने के दौरान ही नेपाल पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी गलती के उनके साथ मारपीट की गई और ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया। बाद में काफी मिन्नतों के बाद वाहन वापस किया गया। अनवर आलम ने कहा कि पहले भारतीय ऑटो और ई-रिक्शा को शंकराचार्य गेट तक आने-जाने की अनुमति थी, लेकिन अब उन्हें मैत्री पुल से आगे नहीं बढ़ने दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत...
चुनाव से पहले रक्सौल नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं की बारिश,नगर सरकार भवन सहित 7.32 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

चुनाव से पहले रक्सौल नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं की बारिश,नगर सरकार भवन सहित 7.32 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*नगर सरकार भवन से लेकर सड़क-नाला और सौंदर्यीकरण तक पर जोर रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड संख्या-1 स्थित नगर परिषद प्रशासनिक भवन के सभागार में मंगलवार को आयोजित नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक हंगामेदार माहौल के बीच संपन्न हुई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। बैठक में कुल छह एजेंडों पर चर्चा हुई और शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सबसे पहले पूर्व बैठक के निर्णयों की समीक्षा कर उन्हें संपुष्ट किया गया। इसी क्रम में कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह को टैक्स दरोगा पद पर पदोन्नति देने के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दी गई। इसके बाद शहर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सदन ने शहर के...
एयरपोर्ट टेंडर पर जश्न, लेकिन मंत्री पद से पूर्वी चंपारण की दूरी और अधूरी परियोजनाओं को लेकर विपक्ष ने घेरा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा— “क्रेडिट की राजनीति नहीं, काम का हिसाब दें जनप्रतिनिधि

एयरपोर्ट टेंडर पर जश्न, लेकिन मंत्री पद से पूर्वी चंपारण की दूरी और अधूरी परियोजनाओं को लेकर विपक्ष ने घेरा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा— “क्रेडिट की राजनीति नहीं, काम का हिसाब दें जनप्रतिनिधि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल का रक्सौल पहुंचने पर खूब स्वागत हुआ।उनके साथ सुगौली के एलजेपी विधायक बबलू गुप्ता और नरकटिया के जेडीयू विधायक विशाल साह भी थे।प्रोटोकॉल के तहत कार्यकर्ताओं को स्वागत करना होता है।इस स्वागत में खास यह रहा कि खूब ढोल नगाड़े बजे,बैंड बाजा,माला,दो शाला से उन सभी का खैर मकदम हुआ। यह स्वागत पश्चिम बंगाल जीत के कारण हुआ।बिहार में भाजपा के मुख्य मंत्री बनने के कारण हुआ ।या रक्सौल एयरपोर्ट के टेंडर होने के कारण हुआ,इस पर चर्चा तेज हो चली है।हालाकि,जन प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पोस्ट में एयरपोर्ट के टेंडर के कारण ही स्वागत होने की बात स्वीकारी है,जिस पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो अखिलेश दयाल ने तंज कसने के साथ ही उन्हें घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं। यह स्वागत तब और चर्चे में आ गया,जब बिहार में बीजेपी सरकार के कै...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!