Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

एआई आधारित डिजाइन में रक्सौल की रितु रानी ने बढ़ाया मान, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मिली मास्टर ऑफ डिजाइन की उपाधि

एआई आधारित डिजाइन में रक्सौल की रितु रानी ने बढ़ाया मान, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मिली मास्टर ऑफ डिजाइन की उपाधि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/सोनीपत।(Vor desk)। रक्सौल की प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट रितु रानी ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित डिजाइन के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए हरियाणा के सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में मास्टर ऑफ डिजाइन (एम.डेस.) की पोस्ट ग्रेजुएट उपाधि प्राप्त की। उनकी इस सफलता से रक्सौल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, ऑकलैंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) डॉन फ्रेशवाटर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय (अमेरिका) के लेमन प्रोफेसर डॉ. तरुण खन्ना तथा सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक एम. सिंहवी सहित देश-विदेश के अनेक शिक्षाविद् और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में विश्वविद्यालय...
सरस्वती विद्या मंदिर, रक्सौल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

सरस्वती विद्या मंदिर, रक्सौल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, भैया-बहनों तथा स्थानीय समिति के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन वरिष्ठ आचार्य प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर स्थानीय समिति के अध्यक्ष कमल मस्करा, सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह, सह-सचिव विकास साह, संरक्षक प्रो. राज किशोर सिंह तथा प्रधानाचार्य प्रेम रंजन पटेल सहित विद्यालय के सभी आचार्यगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अमरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, सिद्धेश्वर पांडे, राजकुमार, रूपनारायण सिंह, श्रीमती धनवंती देवी, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, सुश्री ममता कुमारी, सुश्री श्रुति...
65 लाख की डिवाइडर परियोजना पर उठे सवाल: आरओबी से पहले खर्च क्यों, राजद ने काम रोकने की मांग की

65 लाख की डिवाइडर परियोजना पर उठे सवाल: आरओबी से पहले खर्च क्यों, राजद ने काम रोकने की मांग की

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रवि मस्करा बोले- शहर की मूलभूत सुविधाएं अधूरी, फिर भी डिवाइडर पर लाखों खर्च; दो माह बाद भी काम रफ्तार नहीं पकड़ सका रक्सौल। (VoR Desk)। नगर परिषद की 64.76 लाख रुपये की डिवाइडर रेलिंग एवं सौंदर्यीकरण परियोजना को लेकर विवाद गहरा गया है। परियोजना का शिलान्यास 8 जून 2026 को होने के करीब दो माह बाद भी काम अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। बाटा चौक से पंकज चौक तक डिवाइडर की सफाई तक पूरी नहीं हुई है, जबकि अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों का कब्जा पहले की तरह बना हुआ है।सबसे अहम है कि रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास हो चुका है और टेंडर होने के साथ ही बनने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में परियोजना की प्रासंगिकता और सरकारी राशि के उपयोग पर सवाल उठने लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर पर...
30 जुलाई से नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार के विरोध में  एक्टू ने रक्सौल में निकाला मशाल जुलूस

30 जुलाई से नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार के विरोध में एक्टू ने रक्सौल में निकाला मशाल जुलूस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सफाई, पेयजल, जलनिकासी व स्ट्रीट लाइट समेत शहरी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित रक्सौल।(Vor desk)। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) के आह्वान पर नगर निकाय कर्मियों ने बुधवार की शाम रक्सौल में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महासंघ ने घोषणा की है कि लंबित मांगों पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में 30 जुलाई 2026 से राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। हड़ताल का सीधा असर सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य शहरी नागरिक सेवाओं पर पड़ सकता है। महासंघ (एक्टू) के महामंत्री चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की तथा आंदोलन की आगामी रणनीति की घोषणा की। जुलूस में यूनियन से जुड़े प्...
गुरु पूर्णिमा पर रक्सौल में निकली भव्य शाही शोभा यात्रा, भारत-नेपाल से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा पर रक्सौल में निकली भव्य शाही शोभा यात्रा, भारत-नेपाल से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जगद्गुरु वामाचार्य सेवक संजय नाथ के सान्निध्य में गूंजा 'जय मां काली' व 'जय गुरुदेव' का जयघोष रक्सौल।(Vor desk)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को रक्सौल की काली नगरी स्थित तांत्रिक काली मंदिर से जगद्गुरु वामाचार्य सेवक संजय नाथ के सान्निध्य में भव्य शाही शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारत और नेपाल से आए हजारों साधु-संत, नागा बाबा, बैरागी, उदासी, गोरखपंथी संत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में "जय मां काली" और "जय गुरुदेव" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रातः गुरु पूजन, गुरु दीक्षा एवं विशेष अनुष्ठान के बाद दोपहर में शोभायात्रा काली मंदिर से प्रारंभ हुई। चांदी का त्रिशूल धारण किए पीठाधीश्वर जगद्गुरु वामाचार्य सेवक संजय नाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रथ पर सवार रहे। यात्रा आश्रम रोड, बैंक रोड, पटेल पथ, पोस्ट ऑफिस रोड, थाना परिसर, मेन रो...
पलनवा थाना में चालक की संदिग्ध मौत की जांच तेज, एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल व भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण

पलनवा थाना में चालक की संदिग्ध मौत की जांच तेज, एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल व भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)।रामगढ़वा के पलनवा थाना परिसर में सरकारी वाहन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक ने पलनवा थाना पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने भेलाही थाना तथा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का भी दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पलनवा थाना परिसर में तैनात सरकारी वाहन चालक राजकुमार शर्मा का शव थाना भवन के पास छत से नीचे गिरा हुआ मिला था। मृतक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के निवासी थे और पलनवा थाना में सरकारी चालक के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और देर रात ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।एसपी द्वारा गठित जांच टीम भी जांच में जुट गई । घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल ए...
मतदाता सूची होगी दुरुस्त, बीएलओ को घर-घर सत्यापन का निर्देश

मतदाता सूची होगी दुरुस्त, बीएलओ को घर-घर सत्यापन का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय में सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने की। इस दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करें। सत्यापन के दौरान मतदाता के नाम, पते और फोटो का मिलान किया जाए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसका नियमानुसार तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जांच के दौरान कई स्थानों पर मतदाताओं के नाम सही पाए गए, लेकिन पता अथवा फोटो में त्रुटियां मिली हैं। ऐसे सभी मामलों का समयबद्ध त...
आंगनबाड़ी सेविका रंजना देवी का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

आंगनबाड़ी सेविका रंजना देवी का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(Vor desk)। प्रखंड के धनहर देहुली टोला बौधा, वार्ड संख्या-11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-150 की सेविका रंजना देवी (43) का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रंजना देवी अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार, सरल और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव की थीं। आंगनबाड़ी सेविका के रूप में उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों एवं महिलाओं की सेवा की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र रवि कुशवाहा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष ...
एसएसबी ने लगाया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों के पशुओं का हुआ उपचार

एसएसबी ने लगाया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों के पशुओं का हुआ उपचार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की "एच" समवाय, सेनुवारिया द्वारा सोमवार को अपने कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज सेनुवारिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। पशुओं में पाई गई विभिन्न बीमारियों के लिए चिकित्सकों ने नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव, समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार तथा रोगों की रोकथाम के संबंध में भी उपयोगी जानकारी दी गई।एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुपालन को बढ़ावा देना है। शिविर का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने उठाया। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल की ...
रक्सौल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद का बड़ा एक्शन; 10 हजार से अधिक जुर्माना, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

रक्सौल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद का बड़ा एक्शन; 10 हजार से अधिक जुर्माना, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर को जाम और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए रक्सौल प्रशासन और नगर परिषद ने सोमवार को संयुक्त रूप से व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बाटा चौक से मस्जिद चौक तक चले इस अभियान में वर्षों से सड़क, नाले और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी, बॉबकैट मशीन और ट्रैक्टर की मदद से ध्वस्त किया गया। प्रशासन की सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते नजर आए। अभियान में बीडीओ राजू कुमार, सीओ अरविंद कुमार, नगर परिषद के सिटी मैनेजर अविनाश कुमार राव, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया यादव, सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। सूत्रों ने बताया कि मेन रोड स्थित सब्जी बाजार चौक और आसपास के इलाकों में नालों पर बने पक्के निर्माण, दुकानों के बाहर निकले अवैध छज्जे, चौकियां तथा अस्थायी ढांचों को मशीनों से हटाया गया। अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!