सफाईकर्मियों ने खोली आउटसोर्सिंग व्यवस्था की पोल, रजिस्ट्रेशन के नाम पर 3000 रुपये वसूली का आरोप
521 रुपये की जगह 436 रुपये मजदूरी मिलने पर नाराजगी, पुरानी एजेंसी पर नवंबर 2024 से लाखों रुपये बकाया रखने का आरोप; अधिकारियों के सामने हुई तीखी बहस
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद की सफाई व्यवस्था से जुड़े आउटसोर्सिंग विवाद ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। दैनिक मजदूरी में कथित कटौती, रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति सफाईकर्मी 3000 रुपये की वसूली और पिछली एजेंसी के पास लाखों रुपये की बकाया मजदूरी का मामला प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठा। सफाईकर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद प्रशासन पर शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाया। थाना परिसर में अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में कई मुद्दों पर तीखी बहस भी हुई। अंततः सफाईकर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया।
521 की जगह 436 रुपये मजदूरी मिलने पर सवाल
सफाईकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ नागमणि वर्मा, एसडीप...









