अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने हेतु रक्सौल में प्रशासन और धर्मगुरुओं ने कसी कमर
रक्सौल।(Vor desk)। आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना माई मंदिर में एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रक्सौल और एसएसबी की 47वीं बटालियन की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने की। इस दौरान आरती कुमारी ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के गंभीर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समाज से इस कुप्रथा को जड़ से मिटाने का आह्वान किया।
पूर्वी चम्पारण जिले में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और नागरिक समाज संगठन 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन' (जेआरसी) द्वारा चलाए जा रहे ...









