Wednesday, July 1

भारत विकास परिषद ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर किया सम्मान समारोह का आयोजन

डॉक्टर जीवन के रक्षक, सीए अर्थव्यवस्था के संवाहक; दोनों का सम्मान समाज का सम्मान : रजनीश प्रियदर्शी

रक्सौल। (VOR DESK)। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल की ओर से बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके सामाजिक सरोकार, व्यावसायिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के रक्षक होते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और अनुशासित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों वर्गों का योगदान समाज और राष्ट्र के विकास में प्रेरणादायी है तथा ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना भारत विकास परिषद के लिए गौरव का विषय है।

समारोह के दौरान शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ. प्रभु जोसेफ, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. प्रहस्त कुमार, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. श्रीराम प्रसाद, डॉ. मंजू जायसवाल, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. स्वाति, डॉ. विजय कुमार, डॉ. आदित्य प्रसाद, डॉ. बिपिशा श्रेष्ठ, डॉ. अरुण यादव, डॉ. शशि रंजन, डॉ. नारायण डालमिया, डॉ. मनीता, डॉ. चंदन कुमार एवं डॉ. अदिति गुप्ता के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए प्रदीप अग्रवाल एवं सीए विजय केशान को गुलाब पुष्प, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में परिषद के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त एवं महेश कुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन परिषद के संपर्क संयोजक उमेश कुमार सिकारिया, सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ तथा सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर परिषद के योगेंद्र प्रसाद, नीतेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, अरविंद जायसवाल, विनोद रौनियार, सुरेश धानोठिया, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में परिषद सदस्य, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!