इंडो-नेपाल सीमा पर देशभक्ति की गूंज: ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हरपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह
आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के रक्सौल स्थित आदापुर प्रखंड के हरपुर में 76वां गणतंत्र दिवस बेहद उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। स्थानीय ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन छात्र-छात्राओं ने न केवल देशभक्ति गीतों और थीम डांस से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उनकी बेहतरीन अंग्रेजी संवाद (English Spoken) प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रतिभा किसी भी बड़े शहर से कम नहीं है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकार...









