रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, साइबर ठगों द्वारा पैसे मांगने से मचा हड़कंप
साइबर ठगी आशंका को ले कर पुलिस और साइबर सेल को दी गई सूचना
रक्सौल।(Vor desk)।डिजिटल और सूचना तकनीक के इस दौर में साइबर अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल में देखने को मिला है। यहाँ साइबर ठगों ने आम लोगों को छोड़िए, सीधे जनप्रतिनिधि को ही अपना निशाना बना लिया है। रक्सौल के भाजपा विधायक सह कारा सुधार समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने विधायक के आधिकारिक मोबाइल नंबर का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर उनके परिचितों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संदिग्ध मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इन संदेशों में बेहद शातिर तरीके से किसी जरूरी काम या आपात स्थिति का हवा...









