Thursday, April 23

ब्रेकिंग न्यूज़

आदापुर :अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मारी, लाखों की लूट की सूचना के बाद पुलिस जांच शुरू

आदापुर :अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मारी, लाखों की लूट की सूचना के बाद पुलिस जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)।आदापुर में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना करीब शाम 6:15 बजे योगी बाबा मठ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आदापुर प्रखंड के श्याम पुर बाजार निवासी किराना व्यवसायी विजय कुमार गुप्ता बॉर्डर से लगे लाला छपरा स्थित अपनी होलसेल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान औरैया स्थित पुराने राइस मिल के पास मंदिर के नजदीक घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।बताया जा रहा है कि लूट के दौरान व्यवसायी और अपराधियों के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से विजय कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी उनके झोले से करीब 5 से 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए,हालाकि,इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यवसायी को तुरंत नज...
रक्सौल नगर परिषद में स्थायी समिति की बैठक टली, विवाद गहराया

रक्सौल नगर परिषद में स्थायी समिति की बैठक टली, विवाद गहराया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की प्रस्तावित बैठक बुधवार (22 अप्रैल) को अंतिम समय पर स्थगित किए जाने से विवाद तेज हो गया है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बैठक रद्द करने की सूचना जारी की, जिसके बाद पार्षदों ने इसका कड़ा विरोध जताया।सभापति पुष्पा देवी ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्य पार्षद का पद 5 अगस्त 2025 से रिक्त है तथा पूर्व में नामित समिति सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। उन्होंने 29 अगस्त 2025 को नई समिति के गठन के लिए तीन वार्ड पार्षदों को नामित किया था, लेकिन जिला स्तर पर नामांकन व शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अब तक लंबित है। ऐसे में विधिवत गठन के बिना समिति की बैठक करना नियम विरुद्ध होगा। उन्होंने अपने निर्णय के समर्थन में बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 21(3) तथा सर्वोच्च न्यायालय के ‘अफज...
रक्सौल में अवैध करेंसी एक्सचेंज का बड़ा भंडाफोड़: 45 लाख से अधिक की भारतीय व नेपाली नकदी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

रक्सौल में अवैध करेंसी एक्सचेंज का बड़ा भंडाफोड़: 45 लाख से अधिक की भारतीय व नेपाली नकदी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक संयुक्त अभियान चलाकर अवैध मुद्रा विनिमय के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रक्सौल थानाध्यक्ष सह आईपीएस अधिकारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में की गई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने लाखों रुपये की भारतीय और नेपाली मुद्रा जब्त की है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। रक्सौल के मेन रोड में लंबे समय से अवैध सटही काउंटर के जरिए नेपाली ,भारतीय रुपयों के अदला बदली का कारोबार सजता रहा है।भोले भाले लोगों से ठगी का काम भी खूब होता रहा है। ​इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शहर के रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक दुकान(सटही काउंटर) में दबिश दी, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस के बड़े पैमाने पर भारतीय और नेपाली रुपयों के ...
रक्सौल विद्युत प्रमंडल ने हासिल किया 16 करोड़ का ऐतिहासिक राजस्व लक्ष्य, समारोह में सम्मानित हुए विभाग के जांबाज

रक्सौल विद्युत प्रमंडल ने हासिल किया 16 करोड़ का ऐतिहासिक राजस्व लक्ष्य, समारोह में सम्मानित हुए विभाग के जांबाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के रक्सौल प्रमंडल ने मार्च महीने के कठिन वित्तीय लक्ष्य को पार करते हुए सफलता की एक नई इबारत लिखी है। प्रमंडल को दिए गए 16 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रहण लक्ष्य को टीम भावना और कड़ी मेहनत से हासिल करने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों से लेकर फील्ड कर्मियों तक को प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड देकर उनकी हौसलाअफजाई की गई। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी अंचल के अधीक्षण अभियंता राकेश रौशन मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि मीटर रीडरों के जमीनी संघर्ष, मानवबल की कर्मठता, सुपरवाइजरों की सटीक निग...
रक्सौल हवाई अड्डा: विस्तार की राह में मुआवजे का रोड़ा, समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंथन शुरू,जन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

रक्सौल हवाई अड्डा: विस्तार की राह में मुआवजे का रोड़ा, समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंथन शुरू,जन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रक्सौल हवाई अड्डे को 'ड्रीम प्रोजेक्ट' के रूप में धरातल पर उतारने की तैयारी अब निर्णायक मोड़ पर है। हवाई अड्डे के विस्तार के लिए आवश्यक 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल, उप प्रमुख शंभू दास, बीडीओ जय प्रकाश और अंचल अधिकारी शेखर राज सहित संबंधित पंचायतों के मुखिया शामिल हुए। प्रशासन का मुख्य जोर उन रैयतों को प्रेरित करने पर है जिन्होंने अब तक मुआवजे के लिए आवेदन नहीं दिया है, ताकि भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू कर निर्माण कार्य की बाधाएं दूर की जा सकें। ​जमीन अधिग्रहण की इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी चुनौती पनटोका पंचायत के भरतमही गांव से आ रही है, जहां मुआवजे की दरों को लेकर गहरा गतिरोध बना हुआ...
तपती दुपहरी, मासूम के आंसू और खाकी का सुकून: रक्सौल में मानवता ने जीती गर्मी से जंग

तपती दुपहरी, मासूम के आंसू और खाकी का सुकून: रक्सौल में मानवता ने जीती गर्मी से जंग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल की झुलसा देने वाली भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच मंगलवार को एक मां की ममता उस वक्त बीच सड़क पर नीलाम होने से बच गई, जब उसका चार साल का मासूम 'कान्हा' भीड़ में कहीं खो गया। पश्चिम चंपारण के भैरोगंज से एक शादी समारोह में शामिल होने आए इस परिवार के लिए खुशी का माहौल पल भर में मातम जैसी विवशता में बदल गया। पारा 40 डिग्री के पार था, सड़कें तप रही थीं और लू के थपेड़े बड़ों को बेहाल कर रहे थे, ऐसे में एक चार साल के बच्चे का नंगे पैर या बिना किसी सहारे के ब्लॉक रोड की सड़क में भटकना किसी अनहोनी की आहट जैसा था। ​उस भीषण गर्मी में जब प्यास और डर से मासूम का गला सूख रहा था और वह बेतहाशा रोते हुए अपनी मां को ढूंढ रहा था, तब रक्सौल रेल पुलिस उसके लिए देवदूत बनकर सामने आई। स्थानीय लोगों की सजगता और रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार की तत्परता न...
भारत से ₹100 से अधिक के सामान पर भन्सार शुल्क के खिलाफ वीरगंज बॉर्डर पर जनअधिकार पार्टी का जोरदार धरना प्रदर्शन

भारत से ₹100 से अधिक के सामान पर भन्सार शुल्क के खिलाफ वीरगंज बॉर्डर पर जनअधिकार पार्टी का जोरदार धरना प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रोटी-बेटी के रिश्तों पर प्रहार और मधेशियों के उत्पीड़न का लगाया आरोप; डीआईजी मधेश प्रदेश ने पुलिस को दी संयम बरतने की हिदायत ​रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk), 19अप्रैल।नेपाल सरकार द्वारा भारत से आने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के निजी सामान पर अनिवार्य भन्सार शुल्क (सीमा शुल्क) लगाने और उसकी कड़ाई से वसूली के फैसले के खिलाफ सीमावर्ती क्षेत्रों में आक्रोश चरम पर है। इसी क्रम में, रविवार को जनअधिकार पार्टी ने वीरगंज स्थित नेपाल के प्रवेश द्वार 'शंकराचार्य गेट' पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष डॉ. शरदसिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर धरना दिया, जिससे सीमा पर आवागमन बाधित हुआ। ​धरना स्थल पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. शरदसिंह यादव ने सरकार की इस नीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महज राजस्व वसूली के नाम पर नेपाल और भारत के ब...
वीरगंज में मेगा बुलडोजर एक्शन: 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1200 घर व 29 सरकारी भवन ध्वस्त

वीरगंज में मेगा बुलडोजर एक्शन: 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1200 घर व 29 सरकारी भवन ध्वस्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विकास की राह में उजड़े सैकड़ों परिवार, विरोध पर लाठीचार्ज; पुनर्वास व मुआवजे पर उठे सवालवीरगंज। (नेपाल)।(Vor desk). 19अप्रैल 2026नेपाल की आर्थिक राजधानी वीरगंज में रविवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जिसने एक ओर वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को गति दी, तो दूसरी ओर सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सुबह करीब पांच बजे से मेन रोड पर 13 बुलडोजर और एक्सकेवेटर उतारे गए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार इस अभियान में करीब 1200 निजी मकान और 29 सरकारी कार्यालय ध्वस्त किए जा रहे हैं।कार्रवाई त्रिभुवन राजपथ के उस हिस्से में की जा रही है, जो मैत्री पुल से गंडक चौक तक फैला है। सड़क के केंद्र से दोनों ओर 25-25 मीटर (कुल 50 मीटर) क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। इस अभियान में नेपाल टेलीकॉम और मधेश विश्वविद्यालय सहित कई स...
रक्सौल नगर परिषद में 9 माह बाद ‘नगर सरकार’ की हलचल, 22 को सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक

रक्सौल नगर परिषद में 9 माह बाद ‘नगर सरकार’ की हलचल, 22 को सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​पार्षदों के दबाव के आगे झुका प्रशासन; कार्यवाहक सभापति और असंतुष्ट गुट के बीच आर-पार की जंग के आसार ​रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल में पिछले नौ महीनों से जारी प्रशासनिक गतिरोध और राजनीतिक खींचतान के बीच आखिरकार विकास कार्यों की फाइलें धूल झाड़ने के लिए तैयार हैं। कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी के निर्देशानुसार आगामी 22 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। नगर सरकार भवन (वार्ड नंबर-01) के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित होने वाली इस बैठक को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। ​यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नगर परिषद भ्रष्टाचार के आरोपों और आपसी कलह के दौर से गुजर रहा है। पिछले साल अगस्त में तत्कालीन मुख्य पार्षद धुरपति देवी की भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में हुई बर्खास्तगी के...
रक्सौल: श्मशान की चिता से उठी चिंगारी ने मचाया तांडव, बाल-बाल बचा रिहायशी इलाका

रक्सौल: श्मशान की चिता से उठी चिंगारी ने मचाया तांडव, बाल-बाल बचा रिहायशी इलाका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: सीमावर्ती शहर रक्सौल के टुमरिया टोला में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट की चिता से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। ​कैसे भड़की आग? ​मिली जानकारी के अनुसार, टुमरिया टोला स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच, चिता से एक चिंगारी उड़कर पास की सूखी झाड़ियों और घास पर जा गिरी। क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं ने घी का काम किया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ​मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत ​आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पास के रिहायशी इलाकों के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखे वातावरण और तेज हवा के साम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!