Friday, April 24

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल: मध्याह्न भोजन की थाली में मिला कीड़ा, एनजीओ की लापरवाही ने बच्चों को किया भूखा रहने पर मजबूर

रक्सौल: मध्याह्न भोजन की थाली में मिला कीड़ा, एनजीओ की लापरवाही ने बच्चों को किया भूखा रहने पर मजबूर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (VOR desk)। सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता एक बार फिर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला रक्सौल प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लौकहा से सामने आया है, जहाँ एनजीओ द्वारा परोसे गए दाल-तड़का में मरा हुआ कीड़ा मिलने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। जैसे ही बच्चों की नजर दाल में पड़े कीड़े पर पड़ी, उन्होंने खाना खाने से साफ इनकार कर दिया और अपनी थालियां हटा दीं।​यह समस्या केवल इसी एक विद्यालय तक सीमित नहीं है। दरअसल, रक्सौल प्रखंड के नगरीय और आसपास के लगभग 39 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की जिम्मेदारी एक ही एनजीओ को सौंपी गई है। स्थानीय सूत्रों और शिक्षकों के अनुसार, इस संस्था द्वारा सप्लाई किए जा रहे खाने की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। भोजन का स्तर इतना घटिया है कि अधिकांश विद्यालयों में बच्...
रक्सौल में रसोई गैस का महासंकट: अस्पताल की ‘दीदी की रसोई’ से लेकर अनाथालयों तक चूल्हे ठंडे होने की कगार पर

रक्सौल में रसोई गैस का महासंकट: अस्पताल की ‘दीदी की रसोई’ से लेकर अनाथालयों तक चूल्हे ठंडे होने की कगार पर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर इन दिनों एक भीषण मानवीय संकट के मुहाने पर खड़ा है। रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत ने शहर की जीवन-रफ्तार को थाम दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि अब इसका सीधा असर मरीजों के निवाले और बेसहारा महिलाओं के भोजन पर पड़ने लगा है। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में संचालित 'दीदी की रसोई' का स्टॉक अब खत्म होने की कगार पर है। अस्पताल के कुक महेश प्रसाद और केयर टेकर शरीता कुमारी ने बताया कि अब एक भी सिलेंडर शेष नहीं बचे हैं। यदि तत्काल आपूर्ति नहीं हुई, तो मरीजों के लिए गर्म भोजन और दूध की व्यवस्था ठप हो जाएगी। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और गैस का अभाव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। जीविका के बीपीएम विक्रम कुमार ने पुष्टि की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और स्थानीय प्रशासन को पत्राचार किया ...
पर्सा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पर्सा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। पर्सा जिला पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा 'ट्रामाडोल' के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा से मिली जानकारी के अनुसार, वीरगंज महानगरपालिका-14 स्थित गण्डक चौक पुलिस चेकपोस्ट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 42,300 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। ​पुलिस ने बताया कि ना 7 ख 7686 नंबर के ट्रक को रोककर जब उसकी गहन तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखे गए प्रतिबंधित कैप्सूलों का बड़ा जखीरा मिला। इस मामले में पुलिस ने बारा जिले के पचरौता नगरपालिका-9 निवासी राम आशीष राउत (42) और पर्सा के बहुदरमाई नगरपालिका-2 सिसियाडी निवासी सुभाष सर्राफ(30) को हिरासत में लिया है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया ...
नेपाल: मनोकामना दर्शन से लौट रही माइक्रो बस हादसे में मारे गए सभी 7 भारतीय तीर्थयात्री साउथ इंडिया के ,शव इंडियन एंबेसी को किया गया सुपुर्द,9घायलो का इलाज जारी!

नेपाल: मनोकामना दर्शन से लौट रही माइक्रो बस हादसे में मारे गए सभी 7 भारतीय तीर्थयात्री साउथ इंडिया के ,शव इंडियन एंबेसी को किया गया सुपुर्द,9घायलो का इलाज जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पड़ोसी देश नेपाल के गोरखा जिले में हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की जान चली गई।सभी मृतकों का शव पोस्टमार्टम के बाद भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया है। शनिवार की देर शाम मनकामना मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ख 8430) शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित कनटार के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। ​गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बस मनकामना मंदिर से तीर्थयात्रा पूरी कर लौट रही थी। बस में चालक और सह-चालक सहित कुल 16लोग सवार थे, जिनमें 11 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख भरत बहादुर विक ने बताया कि दुर्घटना...
वाहन से 78 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

वाहन से 78 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा।(Vor desk)। रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर पहाड़पुर निवासी राजेश मांझी है, जिसे पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास से उस समय दबोचा जब वह काले रंग की महिंद्रा गाड़ी में गांजा छुपाकर ले जा रहा था। इस सफलता की जानकारी डीएसपी मनीष आनंद ने मीडिया को दी। ​डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध महिंद्रा एसयूवी गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 78 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी को जब्त कर लिया और तस्कर राजेश मांझी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान राजेश ने खुलासा किया कि नशीले पदार्थों की यह भारी खेप पहाड़पुर इलाके के ही किसी बड़े सिंड...
रक्सौल नगर परिषद उपचुनाव: मतदाता सूची विखंडन कार्य शुरू, 18 अधिकारियों व कर्मियों की टीम गठित

रक्सौल नगर परिषद उपचुनाव: मतदाता सूची विखंडन कार्य शुरू, 18 अधिकारियों व कर्मियों की टीम गठित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में रिक्त मुख्य पार्षद के पद पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बीते 06 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार मतदाता सूची तैयार करने का कार्य पिछले 13 मार्च से विधिवत शुरू हो गया है। ​इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रक्सौल अनुमंडल कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।   निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जारी ज्ञापांक 13 दिनांक 12.03.2026 के तहत वार्ड-वार मतदाता विखंडन का कार्य 21 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य की निगरानी के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी महेन्द्र प्रताप और प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक गौरव कुमार को विश...
रक्सौल: अमृत भारत एक्सप्रेस और कार की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे ,बड़ा हादसा टला

रक्सौल: अमृत भारत एक्सप्रेस और कार की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे ,बड़ा हादसा टला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर स्थित रक्सौल प्रखंड अंतर्गत सौनाहा माई स्थान के समीप एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते टल गई। नई दिल्ली से सीतामढ़ी जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस जब रक्सौल स्टेशन से रवाना हुई, तो इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रही एक कार अचानक पटरियों पर फंस गई। सामने से ट्रेन को आता देख कार चालक बुरी तरह घबरा गया और आनन-फानन में गाड़ी को ट्रैक पर ही छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़ा हुआ।ट्रेन के चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।हालाकि,किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि रक्सौल आदापुर रेल खंड में सहदेवा महादेवा क्षेत्र से लगे सैनिक सड़क के पास से गुजरे रेल ट्रैक पर हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।c ​सूत्रों ने बताया कि चालक के हटने के कुछ ही क्षणों बाद, ट्रेन की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्ष...
रक्सौल: कोइरियाटोला स्थित टाइटन शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रक्सौल: कोइरियाटोला स्थित टाइटन शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर मुख्य पथ अंतर्गत कोइरियाटोला में रविवार की सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई, जहाँ स्थित टाइटन वर्ल्ड शो रुम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय शोरूम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक डॉ. प्रो. शंभु शलभ को सूचित किया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। ​सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शोरूम पूरी तरह से बंद होने के कारण उन्हें अंदर प्रवेश करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने शटर और शीशे तोड़कर शोरूम के भीतर प्रवेश किया और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पा लिया। ​प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में शोरूम में रखे लाखों रुपये के चश्मा,फ्रेम सहित अन्य कीमती स...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर में ‘रुद्रा डिजिटल’ मल्टी ब्रांडेड शो रुम का भव्य शुभारंभ: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उत्पाद

रक्सौल के लक्ष्मीपुर में ‘रुद्रा डिजिटल’ मल्टी ब्रांडेड शो रुम का भव्य शुभारंभ: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उत्पाद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और घरेलू उपकरणों के नए केंद्र "रुद्रा डिजिटल" शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ गृहणी काजल श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता और अनंदिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद शोरूम को आम जनता के लिए खोल दिया गया।​शोरूम संचालक ने जानकारी दी कि "रुद्रा डिजिटल" का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन गुणवत्ता के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराना है। यहाँ टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन, एयर कंडीशनर और कूलर सहित सभी प्रकार के आधुनिक घरेलू इलेक्ट्रिक सामान उचित कीमतों पर मिलेंगे। संचालक ने जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ-साथ बेहतर 'आफ्टर सेल्स सर्विस'...
रक्सौल में मारवाड़ी समाज ने उत्साह के साथ मनाया गणगौर का सिंजारा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

रक्सौल में मारवाड़ी समाज ने उत्साह के साथ मनाया गणगौर का सिंजारा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में मंगलवार को आस्था और परंपरा का संगम देखने को मिला। श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (रक्सौल शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में 'गणगौर का सिंजारा' समारोह बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति की बयार से सराबोर रहा और मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव का आनंद लिया। ​कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल और सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से गणगौर पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गणगौर राजस्थान का एक प्रमुख लोकपर्व है, जो चैत्र मास में मनाया जाता है। 'गण' का अर्थ भगवान शिव और 'गौर' का अर्थ माता पार्वती है। यह पर्व पति की लंबी आयु और परिवार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!