47वीं वाहिनी एसएसबी ने मनाया सरदार पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस,जवानों ने लिया ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प!
रक्सौल।(Vor desk)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), रक्सौल (बिहार) में राष्ट्रीय एकता की भावना का भव्य प्रदर्शन किया गया।वाहिनी मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में कमांडेंट संजय पाण्डेय के नेतृत्व में सभी उपस्थित अधिकारियों और बलकार्मिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की एकता शपथ ली। यह शपथ सरदार पटेल के दूरदर्शी प्रयासों और भारत को एक सूत्र में पिरोने के उनके अमूल्य योगदान को याद करने का संकल्प थी।
शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल बाद, राष्ट्रीय एकता और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वाहिनी के कार्य क्षेत्र में 'साइक्लोथॉन' का आयोजन किया गया। कमांडेंट संजय पाण्डेय सहित सभी बलकार्मिकों ने इस साइक्लोथॉन में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो देश की सामूहि...









