अकीदत और सौहार्द के साथ रक्सौल में अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, अमन-चैन के लिए उठे हजारों हाथ
रक्सौल (V.O.R. desk): सीमावर्ती शहर रक्सौल की बड़ी मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने के अंतिम जुमे यानी 'अलविदा जुम्मा' की नमाज पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस विशेष अवसर पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद परिसर के साथ-साथ मुख्य सड़क तक कतारबद्ध होकर खुदा की इबादत की। नमाज के दौरान विशेष रूप से देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और तरक्की के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं। जैसे ही नमाज संपन्न हुई, शहर में शनिवार को मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर की तैयारियां और भी तेज हो गईं तथा चारों ओर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला शुरू हो गया।
इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन को लेकर नगर परिषद और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर परिषद द्वारा मस्जिद के आसपास और मुख्य सड़कों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी, ताकि नमाजियों को किसी भी प्रका...









