रक्सौल में देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नाबालिक सहित पांच युवतियां और दो युवक धराए!
रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अनैतिक कार्यों में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई नगर पालिका (सुविधा केंद्र) कार्यालय के पीछे वार्ड नंबर 23, कोइरियाटोला स्थित मनीष झा के मकान में अंजाम दी गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रिहायशी इलाके में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त मकान में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। इसके साथ ही देह व्यापार के आरोप में दो ग्राहकों को भी रंगे हाथ दबोचा गया है। पकड़े गए ग्राहकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत वार्ड 11 निवासी 45 व...








