अंबेडकर चौक पर केक काटकर मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, मेमेंटो देकर हुआ सम्मान
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मंगलवार को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती विश्व ज्ञान दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रखर पत्रकार राजेश केशरीवाल ने अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम को बाबा साहेब का तैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार को भी फूलों की माला पहनाकर तथा नीला गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर अनुयायियों और युवाओं को भी भीम पताका एवं नीला गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों—कपिल देव राय, जयप्रकाश नारायण यादव, महेंद्र ठाकुर, जगन राम एवं सज्जन पासवान को ...









