चौथी बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी डा० संजय जायसवाल ने नॉमिनेशन में दिखाया दम,नामजदगी का पर्चा भरने के बाद बड़े अंतर से जीत का दावा करते हुए कहा -‘पीएम मोदी के कारण हर बार वोटों की संख्या बढ़ी है’!
बेतिया/रक्सौल।(vor desk)।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से चौथी बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी डा संजय जायसवाल ने अपने नॉमिनेशन के दौरान अपना दम दिखाया।' विजय रथ'पर सवार हो कर रोड शो और रैली करते हुए जन सैलाब के बीच हैट्रिक लगा चुके निवर्तमान सांसद सह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डा संजय नॉमिनेशन करने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी डा मंजू चौधरी के साथ दुर्गाबाग मंदिर और काली धाम मंदिर में पूजा पाठ कर आशीर्वाद भी लिया।
यहां छठे चरण में लोकसभा चुनाव होना है।जिसको लेकर मंगलवार को पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दिनेश कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहा। नामांकन के लिए उनके साथ पहुंचें बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्य...









