Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

​पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई:आदापुर रक्सौल पथ पर ट्रक से 1.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई:आदापुर रक्सौल पथ पर ट्रक से 1.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्वी चंपारण पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने आदापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में चरस बरामद किया है। इस दौरान मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।​गुप्त सूचना पर घेराबंदी​पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR06G-4962) पर मादक पदार्थ लादकर छोडादानों रोड से रक्सौल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आदापुर थाना पुलिस और SSB की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रक को रोककर उसकी सघन तलाशी ली। ​भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद​तलाशी के दौर...
रामगढ़वा में अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक संपन्न

रामगढ़वा में अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा।(Vor desk)। स्थानीय मिडिल स्कूल के समीप अंबेडकर ज्ञान मंच की प्रखंड इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मिथिलेश कुमार ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को हर्षोल्लास और समारोहपूर्वक मनाने की रूपरेखा तैयार करना था, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगाई। ​बैठक के दौरान संगठन की नीतियों और नियमों के अनुरूप एक बेहतर समाज के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर जागृति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। साथ ही, लोगों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के क्रांतिकारी विचारों और बहुजन समाज के महापुरुषों क...
विदाई की बेला में बुद्ध की राह: रक्सौल के युवा सन्नी पटेल ने सीएम नीतीश कुमार को दी देश के शीर्ष पद पर आसीन होने की शुभकामना

विदाई की बेला में बुद्ध की राह: रक्सौल के युवा सन्नी पटेल ने सीएम नीतीश कुमार को दी देश के शीर्ष पद पर आसीन होने की शुभकामना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​पटना/रक्सौल। बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलावों और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की चर्चाओं के बीच, मुख्यमंत्री आवास पर एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला। अपनी वाल्मीकि नगर यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी पटेल ने विशेष मुलाकात की। इस दौरान सन्नी पटेल ने मुख्यमंत्री को भगवान गौतम बुद्ध की एक भव्य प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यह मुलाकात केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के उन सिद्धांतों के प्रति सम्मान का प्रतीक थी, जिन पर चलते हुए उन्होंने दशकों तक बिहार की सेवा की है।​मुलाकात के दौरान माहौल उस समय और भी सकारात्मक हो गया जब उपस्थित नेताओं ने मुख्यमंत्री के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं और गणमान्य अतिथियों ने नीतीश कुमार को उनके बेदाग राजनीतिक सफर के लिए बधाई देते हुए यह शुभकामन...
मोतिहारी कांड के बाद पुलिस का प्रहार: सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब नष्ट

मोतिहारी कांड के बाद पुलिस का प्रहार: सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब नष्ट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। मोतिहारी में हुई हालिया जहरीली शराब त्रासदी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार की शाम रक्सौल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत के भगवानपुर स्थित दलित बस्ती में चल रहे अवैध शराब निर्माण के खेल का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस त्वरित छापेमारी में पुलिस ने न केवल तैयार चुलाई शराब बरामद की, बल्कि करीब 200 लीटर अर्धनिर्मित शराब (पाश) को भी मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। ​थानाध्यक्ष सह आईपीएस हेमंत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें उक्त क्षेत्र में अवैध शराब बनाए जाने की सटीक जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए चिन्हित स्थान पर दबिश दी। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। बरामद अर्धनिर्मित शराब को तुरंत नष्ट करने का ...
वीरगंज में हनुमान जयंती पर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, भक्ति के रंग में डूबी सीमावर्ती नगरी

वीरगंज में हनुमान जयंती पर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, भक्ति के रंग में डूबी सीमावर्ती नगरी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नेपाल की आर्थिक राजधानी वीरगंज में एक ऐतिहासिक और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद नेपाल सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई यह यात्रा अपनी अद्वितीय भव्यता, कड़े अनुशासन और अपार जनभागीदारी के लिए यादगार बन गई। दोपहर 2 बजे वीरगंज के हृदय स्थल घंटाघर से शुरू हुई इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। ​भक्तिमय मार्ग और सजीव झांकियां ​शोभा यात्रा का पूरा मार्ग भक्ति और उत्साह की छटा से सराबोर रहा। घंटाघर से प्रारंभ होकर यह यात्रा माईस्थान मंदिर, हनुमान मंदिर, विर्तामाई मंदिर, छपकैया छठ घाट, रेलवे रोड, अमर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामटोल और गहवा माई मंदिर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से गुज...
इंडो-नेपाल सीमा पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: रक्सौल में 99 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: रक्सौल में 99 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk): पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 3 अप्रैल 2026 की देर रात, 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर नेपाल से भारत लाई जा रही 99.215 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई नशामुक्त भारत अभियान और सीमावर्ती युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के उद्देश्य से की गई। ​घटना के संबंध में बताया जाता है कि 47वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट संजय पाण्डेय को एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 309/33 के समीप मैत्री ब्रिज चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही...
नेपाल के अर्थमन्त्री स्वर्णिम वाग्ले ने वीरगंज-रक्सौल आईसीपी से यात्री सेवा शुरू करने का किया ऐलान, विदेशी नागरिकों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा!

नेपाल के अर्थमन्त्री स्वर्णिम वाग्ले ने वीरगंज-रक्सौल आईसीपी से यात्री सेवा शुरू करने का किया ऐलान, विदेशी नागरिकों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी,ड्राइपोर्ट ,कस्टम निरीक्षण के बाद की बैठ,मंत्री ने कहा- 'बेड़ियाँ तोड़कर उड़ेगा निजी क्षेत्र, राजस्व चोरी पर नपेंगे अधिकारी' ​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल में सत्ता परिवर्तन और बालेंद्र शाह सरकार गठन के बाद पहली बार भारतीय सीमा से सटे औद्योगिक शहर वीरगंज पहुंचे अर्थमन्त्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का स्पष्ट रोडमैप पेश किया है। शुक्रवार को वीरगंज स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी), सिर्सिया सूखा बंदरगाह और वीरगंज भन्सार का निरीक्षण करने के बाद मन्त्री वाग्ले ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में आयोजित 'पूर्व-बजट संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए आगामी बजट को निजी क्षेत्र के लिए 'आर्थिक रूपांतरण' का दस्तावेज बताया।कहा कि अब एक मात्र लक्ष्य देश की तरक्की और समुन्नति है। ​निरीक्षण और सख्त न...
बीरगंज में ‘स्केलअप नेपाल’ का पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू, व्यावहारिक कौशल पर जोर

बीरगंज में ‘स्केलअप नेपाल’ का पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू, व्यावहारिक कौशल पर जोर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)।बीरगंज स्थित उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में ' स्केल अप nepal ' द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गहन उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। 20 से 24 तारीख तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेपाल के उभरते उद्यमियों को बाजार प्रबंधन, नवाचार (इनोवेशन) और व्यवसाय विस्तार के व्यावहारिक कौशल सिखाकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस प्रशिक्षण में लगभग 120 उद्यमी भाग ले रहे हैं, जिन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष अशोक टेमानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफल उद्यमी बनने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव अनिवार्य है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने और वास्तविक ब...
स्पीड ब्रेकर बना काल: बाइक अनियंत्रित होने से कपड़ा व्यवसायी की दर्दनाक मौत

स्पीड ब्रेकर बना काल: बाइक अनियंत्रित होने से कपड़ा व्यवसायी की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा।(Vor desk)।रामगढ़वा थाना के ठीक सामने गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नरकटियागंज निवासी और स्थानीय कपड़ा व्यवसायी नरेंद्र कुमार उर्फ जैनी (पिता: तुलसी पंडित) के रूप में हुई है। ​दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे नरेंद्र​घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरेंद्र कुमार रामगढ़वा बाजार में कपड़े की दुकान चलाते थे। गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से स्टेशन की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक थाना के सामने बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर चढ़ी, वह अचानक अनियंत्रित हो गई। ​सिर में चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ा​बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ते ही नरेंद्र सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाने का प्रयास किया...
रक्सौल पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बैठक,चमकी बुखार को ले कर चौपाल लगाने और गाडा सिल वैक्सिंनेशन पर जोर

रक्सौल पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बैठक,चमकी बुखार को ले कर चौपाल लगाने और गाडा सिल वैक्सिंनेशन पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। ​रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सभागार में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलेटरों के साथ वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों और समन्वयकों ने भाग लिया, जिनमें बीसीएम सुमित सिन्हा, जय प्रकाश कुमार, देवेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार सिंह और सौरभ मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे। ​बैठक के दौरान डॉ. जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नया सर्वे कर 'ड्यू लिस्ट' को तत्काल अपडेट करें। विशेष रूप से परिवार नियोजन क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!