डोरवा नदी के टूटे तटबंध पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम नागमणि वर्मा ने किया निरीक्षण
तत्काल मरम्मत के निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; किसानों की फसल और आबादी को सुरक्षित रखने पर जोर
रक्सौल।(Vor desk)। लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नागमनी कुमार वर्मा ने रामगढ़वा प्रखंड की अहिरौलिया पंचायत के डईनिया टोला स्थित डोरवा नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टूटे हिस्से की तत्काल मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में बीडीओ रामगढ़वा, सीओ रामगढ़वा, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा के कनीय अभियंता, जैतापुर एवं अहिरौलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तटबंध का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों और कृषि भूमि पर बाढ़ क...









