Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बीच याद आया आत्मीय मुलाकात का पल, पत्रकार राजेश केसरीवाल हुए भावुक!

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बीच याद आया आत्मीय मुलाकात का पल, पत्रकार राजेश केसरीवाल हुए भावुक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर के साथ ही एक पुराना आत्मीय क्षण फिर से चर्चा में आ गया। यह वह पल था जब रक्सौल के प्रख्यात पत्रकार सह मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी राजेश केसरीवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गुलाब भेंट किया था और उनके नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया था।इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि राजेश केसरीवाल मुख्यमंत्री को गुलाब देते हुए उनके योगदानों की सराहना कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के लिए “स्वर्णिम दौर” बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की थी। रक्सौल को जिला बनाने की मांग भी रखी थी।यह मुलाकात उस समय की है जब नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। इस खास मौके पर रक्सौल के युवा जदयू नेता सन्नी पटेल भी उपस्थित थे, जि...
रक्सौल नगर परिषद की वित्तीय छलांग: लक्ष्य से 38 लाख अधिक वसूला राजस्व, बनाया 118% की वसूली का कीर्तिमान

रक्सौल नगर परिषद की वित्तीय छलांग: लक्ष्य से 38 लाख अधिक वसूला राजस्व, बनाया 118% की वसूली का कीर्तिमान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन पर राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के कुशल निर्देशन और प्रभारी टैक्स दरोगा हिमांशु रंजन के देख रेख में चलाए  गए अभियान में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स सहित विभिन्न करों के माध्यम से  निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए सरकारी खज़ाने में लक्ष्य से कहीं अधिक राशि जमा करने की शानदार उपलब्धि दर्ज की है। विशेष अभियान और 'ऑन टाइम सेटलमेंट' का रहा योगदान वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, निकाय को इस वर्ष कुल 209.95 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध नगर परिषद ने 248.40 लाख रुपये की कुल वसूली कर 118.31 प्रतिशत की अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की है। ​ राजस्व की इस रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि में 'ऑन टा...
भीषण गर्मी में रक्सौल नगर परिषद की  पहल: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए आठ प्रमुख केंद्रों पर शुरू हुई प्याऊ सेवा

भीषण गर्मी में रक्सौल नगर परिषद की  पहल: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए आठ प्रमुख केंद्रों पर शुरू हुई प्याऊ सेवा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के बीच आम जनजीवन को राहत पहुंचाने के लिए रक्सौल नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आपदा प्रबंधन विभाग और पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देशों का पालन करते हुए, नगर परिषद प्रशासन ने शहर के आठ  स्थानों पर अस्थायी प्याऊ (पेयजल केंद्र) की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों और यात्रियों को शुद्ध पेयजल की सुलभ उपलब्धता प्रदान करना है। ​नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में लू और डिहाइड्रेशन के खतरों को देखते हुए यह विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि शहर के किसी भी व्यस्त चौराहे या सार्वजनिक स्थल पर लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। इसी क्रम में...
रक्सौल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष समाधान शिविरों का आगाज़

रक्सौल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष समाधान शिविरों का आगाज़

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के बिजली उपभोक्ताओं को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिलने वाली है। ऊर्जा विभाग की एक नई और प्रभावी पहल के अंतर्गत अप्रैल महीने के हर सोमवार और शुक्रवार को विशेष समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निपटारा करना है। रक्सौल के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने इस योजना की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि विभाग अब उपभोक्ताओं की सेवा को अधिक सरल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इन शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ दर्ज की गई किसी भी शिकायत का निवारण अधिकतम 72 घंटों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को लंबे समय तक तकनीकी या प्रशासनिक बाधाओं का सामना न करना पड़े। ​इन शिविरों के माध्यम से विभाग ने व्यापक स्तर पर समस्याओं को कवर...
जदयू ने रक्सौल में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समता का संकल्प

जदयू ने रक्सौल में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समता का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारतीय संविधान के शिल्पी और समानता व न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला रखने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती रक्सौल स्थित जदयू कार्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता सन्नी पटेल ने बाबा साहेब के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक समरसता और समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबको समान लिखा है, मिटाकर जात-पात भेदभाव का बाबा साहेब ने संविधान लिखा है' जैसे प्रेरक संदेशों के जरिए उनके योगदान को याद ...
बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर रक्सौल में ‘भीम शक्ति संवाद’ का आयोजन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर रक्सौल में ‘भीम शक्ति संवाद’ का आयोजन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर के कोइरिया टोला स्थित अंबेडकर चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित 'भीम शक्ति संवाद' कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष ने अंबेडकर मंच के दर्जनों सदस्यों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। ​सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने बाबा साहेब के ओजस्वी विचारों को याद किया और कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जिसे जो पिएगा वही दहाड़ेगा। उन्होंने बताया कि भीम शक्ति संवाद का यह अभिया...
रक्सौल की शिवशक्ति इंडस्ट्रीज (न्यूट्रिनो) के बढ़ते कदम, मंदारमणि में मनाया 12वां वार्षिकोत्सव

रक्सौल की शिवशक्ति इंडस्ट्रीज (न्यूट्रिनो) के बढ़ते कदम, मंदारमणि में मनाया 12वां वार्षिकोत्सव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार स्थित प्रमुख फीड कंपनी शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड (न्यूट्रिनो) ने अपनी सफलता के 12 वर्ष पूरे होने पर पश्चिम बंगाल के मंदारमणि स्थित केसी व्यू रिसॉर्ट में एक भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इस गरिमामय समारोह में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लगभग 150 डीलर्स और किसानों ने शिरकत की। कार्यक्रम की भव्यता में अतिथि प्रायोजकों के रूप में एसएम इंटरप्राइजेज (पटना), केमिन, मातेश्वरी डिस्ट्रीब्यूटर, एभीक्यू, भीटीआर और जकारिया एग्रो का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के प्रख्यात न्यूट्रीशियन डॉ. राकेश कुमार सिकरी उपस्थित रहे, जिन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। ​समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने उत्पादों की गुणवत्ता और कि...
नेपाल: भारत के सहयोग से पोखरिया में बनेगा भव्य विद्यालय भवन और पुस्तकालय, शिलान्यास संपन्न

नेपाल: भारत के सहयोग से पोखरिया में बनेगा भव्य विद्यालय भवन और पुस्तकालय, शिलान्यास संपन्न

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत परसा जिले की पोखरिया नगरपालिका में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना का शुभारंभ हुआ है। मंगलवार को पोखरिया स्थित श्री महोबनी पदम माध्यमिक विद्यालय में नए विद्यालय और पुस्तकालय भवन के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा और पोखरिया नगरपालिका के मेयर प्रदुमन प्रसाद चौहान ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। ​यह निर्माण कार्य 'नेपाल-भारत विकास सहयोग कार्यक्रम' के तहत 'उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना' (HICDP) के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए भारत सरकार ने 65.3 मिलियन नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत एक आधुनिक तीन मंजिला ...
अंबेडकर चौक पर केक काटकर मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, मेमेंटो देकर हुआ सम्मान

अंबेडकर चौक पर केक काटकर मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, मेमेंटो देकर हुआ सम्मान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मंगलवार को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती विश्व ज्ञान दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रखर पत्रकार राजेश केशरीवाल ने अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम को बाबा साहेब का तैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार को भी फूलों की माला पहनाकर तथा नीला गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अनुयायियों और युवाओं को भी भीम पताका एवं नीला गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों—कपिल देव राय, जयप्रकाश नारायण यादव, महेंद्र ठाकुर, जगन राम एवं सज्जन पासवान को ...
रक्सौल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, प्रभात फेरी निकाल कर नशामुक्त और शिक्षित समाज का लिया गया संकल्प

रक्सौल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, प्रभात फेरी निकाल कर नशामुक्त और शिक्षित समाज का लिया गया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (VOR Desk) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को सीमावर्ती शहर रक्सौल में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष अंबेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में आयोजित इस मुख्य समारोह में समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई, जिसका नेतृत्व मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लोगों ने बाबा साहेब के जयघोष किए और समाज को कुरीतियों से मुक्त करने का संदेश दिया। ​प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक मुनेश राम ने बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में संविधान की रचना कर शोषितों, ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!