वीरगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, चार युवक हिरासत में लेकर छोड़े गए
रानीघाट में टायर जलाकर प्रदर्शन; निषेधाज्ञा हटी, बाजार-यातायात सामान्य, 65 लोगों की गिरफ्तारी
वीरगंज।(Vor desk)। सुनसरी और सिरहा की घटनाओं के विरोध में तराई-मधेश के विभिन्न जिलों में जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को वीरगंज के रानीघाट में पुलिस और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच झड़प हो गई। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। इसके बाद शहर में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता डीएसपी चक्रबहादुर मल्ल के अनुसार, रानीघाट में टायर जलाकर सड़क पर हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने नियंत्रण में लिया था। वहीं, हिंदूवादी नेताओं का दावा है कि रानीघाट में धार्मिक बैनर फाड़े जाने के विरोध में युवक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए युवकों की तत्काल रिहाई की मांग की...









