प्रेमी ने ठुकराया तो चाकू ले कर टावर पर चढ़ी युवती,कहा ..’मेरी शादी करवाओ!’.. ढाई घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड1 में हरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। प्रेमी के अपनाने से इनकार करने से नाराज एक युवती उसे पाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।वह हाथ में चाकू ली थी ।आत्म हत्या की धमकी दे रही थी।वह लगातार कह रही थी..मेरी शादी करवाओ..!.. वर्ना..जान दे दूंगी!'सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे तक चले समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
बताया जाता है कि परेऊंवा निवासी रूबी नामक युवती आदापुर निवासी विवेक से प्रेम करती है। युवती का आरोप है कि विवेक उसे अपनाने को तैयार नहीं है। प्रेम संबंध को लेकर उसने परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन निराशा हाथ लगी। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह बौद्धी म...









