रक्सौल को आर्थिक हब बनाने व इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में ICP में बैठक
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री (भारत सरकार) की अध्यक्षता में बीते 25 फरवरी को किशनगंज (बिहार) में आयोजित 'भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण' (LPAI) की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP), रक्सौल में जिला प्रशासन एवं संबंधित हितधारकों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रक्सौल को एक सुदृढ़ एवं विकसित आर्थिक हब के रूप में स्थापित करना और क्षेत्रीय आधारभूत संरचनाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।
बैठक के दौरान रक्सौल में व्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड, एनएचएआई (NHAI), टेलीकॉम नेटवर्क प्रदाताओं और टाउन प्लानिंग से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। रक्सौल की बढ़ती व...









