Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

राजद नेता अनिल कुमार यादव को श्रद्धांजलि, कर्पूरी आश्रम में आयोजित हुई शोक सभा

राजद नेता अनिल कुमार यादव को श्रद्धांजलि, कर्पूरी आश्रम में आयोजित हुई शोक सभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रक्सौल प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल कुमार यादव के निधन पर मंगलवार को रक्सौल स्थित कर्पूरी आश्रम में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव ने किया। शोक सभा में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अनिल कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अनिल कुमार यादव एक सरल, मिलनसार और जमीनी नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं को उठाने में...
रक्सौल थाना के नए थानाध्यक्ष बने रमेश कुमार महतो

रक्सौल थाना के नए थानाध्यक्ष बने रमेश कुमार महतो

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार महतो को रक्सौल थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी की गई। विज्ञप्ति के अनुसार रमेश कुमार महतो वर्ष 2009 बैच के पुलिस निरीक्षक हैं और उन्हें उनकी प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता तथा बेहतर पुलिसिंग के अनुभव को देखते हुए रक्सौल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे आदापुर, बंजरिया एवं पलनवा थाना क्षेत्रों के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल थाना जिले के सबसे महत्वपूर्ण औ...
शिक्षा जगत के दो शीर्ष हस्तियों का रक्सौल में अभिनंदन, निष्पक्ष नियुक्तियों और शैक्षणिक नेतृत्व की हुई सराहना

शिक्षा जगत के दो शीर्ष हस्तियों का रक्सौल में अभिनंदन, निष्पक्ष नियुक्तियों और शैक्षणिक नेतृत्व की हुई सराहना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के उच्च शिक्षा जगत की दो प्रमुख हस्तियों—बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) गिरीश कुमार चौधरी तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेंद्र प्रसाद सिंह—का रक्सौल आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों शिक्षाविद देवाधिदेव महादेव पशुपतिनाथ के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर रक्सौल पहुंचे थे। भारतीय कस्टम कार्यालय के समीप आयोजित स्वागत समारोह में भारती फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मनीष दुबे तथा केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल के पूर्व जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) चन्द्रमा सिंह के नेतृत्व में दोनों अतिथियों को दुशाला ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, शोध और उच्च शिक्षण संस्थानों में पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ...
सीमा क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही काली सेना, 2600 से अधिक महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मंच

सीमा क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही काली सेना, 2600 से अधिक महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मंच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही काली सेना ने मंगलवार को अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। आश्रम रोड स्थित सेवक संजय नाथ काली न्यास विद्यालय परिसर में स्थापित कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया। सीमावर्ती क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में सक्रिय काली सेना आज एक बड़े महिला सशक्तिकरण अभियान का रूप ले चुकी है। संस्था की अध्यक्ष पार्वती तिवारी के नेतृत्व में अब तक करीब 2600 महिलाएं संगठन से जुड़ चुकी हैं और घरेलू उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पार्वती तिवारी ने बताया कि काली सेना के माध्यम से महिलाओं को तिसौरी, अदौरी, अचार समेत कई घरेलू उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण और विपणन सहयोग उपलब्ध कराया जा ...
गम्हरिया के होटल में नेपाली युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; कई बिंदुओं पर जांच शुरू

गम्हरिया के होटल में नेपाली युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; कई बिंदुओं पर जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के गम्हरिया चौक स्थित पूजा स्वीट्स होटल में कार्यरत नेपाल निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव होटल के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत उदयपुर घूर्मी गांव निवासी सुरेश शाह के पुत्र राजन शाह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजन पिछले लगभग एक वर्ष से पूजा स्वीट्स होटल में काम कर रहा था और होटल परिसर में ही रहता था। होटल संचालक के अनुसार मंगलवार सुबह राजन ने सामान्य दिनों की तरह दुकान में मिठाइयां सजाने का काम किया। इसके बाद उसने सिर दर्द होने की बात कही और आराम करने के लिए अपने कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद जब दूध की गाड़ी ...
नारायणहिटी राजदरबार हत्याकांड के 25 वर्ष: अनसुलझे रहस्य और ‘बालेन’ सरकार से जनता की उम्मीदें

नारायणहिटी राजदरबार हत्याकांड के 25 वर्ष: अनसुलझे रहस्य और ‘बालेन’ सरकार से जनता की उम्मीदें

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नारायणहिटी राजदरबार हत्याकांड को आज 25 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन ढाई दशक बीत जाने के बाद भी उस काली रात का रहस्य आज भी रहस्य की परतों में दबा हुआ है। इस बीच वीरगंज में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राजा वीरेन्द्र शाह के प्रति न केवल सम्मान प्रकट किया गया, बल्कि उस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग भी जोर-शोर से उठी। राजभक्त देशभक्त केंद्रीय कार्यालय द्वारा वीरगंज महानगरपालिका-7 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि इतने वर्षों बाद भी जनता के मन में उस घटना को लेकर गहरे सवाल मौजूद हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजभक्त देशभक्त के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेन्द्र प्रसाद रौनियार ने कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज यह घटना आज भी एक अनसुलझा सवाल बनी हुई है। सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं...
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद् ने किया नमन

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद् ने किया नमन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद्, शाखा रक्सौल द्वारा रविवार को लक्ष्मीपुर स्थित महाराजा वैंक्वेट हॉल में लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने की, जबकि मेनका गुप्ता के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौके पर परिषद अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी सहित, मेनका गुप्ता, सुनील कुमार, नरेश कुमार एवं विजय कुमार आदि ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सुशासन, नारी शक्ति, धर्म संरक्षण, लोककल्याण और जनसेवा की अद्वितीय प्रतीक थीं। उनके जीवन और कार्य आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में योगेन्द्र प्रसाद, उमेश सिकारिया, अजय कुमार, विनोद कुमार (नारियल गद्दी), विजय कुमार साह, विनोद रौनियार, सुरेश धानोठिया, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार, अ...
रक्सौल: राजकीय प्राथमिक विद्यालय ‘राष्ट्रीय गांधी’ में बच्चों के चेहरे खिले, उत्साह के साथ हुआ प्रोत्साहन उपहार का वितरण

रक्सौल: राजकीय प्राथमिक विद्यालय ‘राष्ट्रीय गांधी’ में बच्चों के चेहरे खिले, उत्साह के साथ हुआ प्रोत्साहन उपहार का वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के ऐतिहासिक महत्व वाले 'राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राष्ट्रीय गांधी' में शनिवार का दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए खास रहा। ग्रीष्मावकाश (गर्मी की छुट्टियां) शुरू होने से पूर्व, विद्यालय में एक विशेष प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के बीच उपयोगी उपहारों का वितरण कर उनके उत्साह को दोगुना कर दिया गया। सेवा और समर्पण: एक नेक पहल यह कार्यक्रम मौजे चौक निवासी व्यवसायी स्वर्गीय शंकर प्रसाद केशरीवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। उनकी धर्मपत्नी श्री मति महा पति देवी और सुपुत्र, वरिष्ठ पत्रकार राजेश केशरीवाल के सौजन्य से विद्यालय के सभी बच्चों को थर्मस और बिस्कुट वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सम्मान और प्रोत्साहन का क्षण कार्यक्रम के दौरान केवल बच्चों को ही नहीं, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों और प...
रक्सौल-सुगौली मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 100 मीटर तक घिसटती रही मोटरसाइकिल

रक्सौल-सुगौली मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 100 मीटर तक घिसटती रही मोटरसाइकिल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल जाने वाली अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-527डी के रक्सौल-सुगौली खंड पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रघुनाथपुर पंचायत के पचौरी टोला के समीप हुआ, जहां एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान साहिद इकबाल उर्फ मुन्ना (40 वर्ष), पिता शम्सुद्दीन अंसारी, निवासी कलवारी मझरिया, थाना आदापुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिद इकबाल बाइक से रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मनना गांव में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की दावत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रक्सौल की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती रही। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा क...
डीआईजी हर किशोर राय ने किया रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

डीआईजी हर किशोर राय ने किया रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय ने शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रक्सौल थाना का वार्षिक एवं औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों की प्रगति तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के कार्यों की समीक्षा की। थाना पहुंचने पर जिला पुलिस बल के जवानों ने डीआईजी को पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बैरक, मालखाना तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जवानों की टर्नआउट और शारीरिक फिटनेस की भी जांच की गई। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए शारीरिक रूप से फिट रहने की सलाह देते हुए नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने रक्सौल थ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!