नकरदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी, नकद राशि और मोटरसाइकिल भी बरामद
रक्सौल।(Vor desk)।
पूर्वी चंपारण जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नकरदेई थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो स्मैक तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, नकद राशि और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
तलाशी में मिला स्मैक और हजारों की नकदी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके में स्मैक की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए नकरदेई पुलिस ने घेराबंदी की और दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी के माध्यम से अर्जित 31,700 रुपये नकद और एक मोटरसाइक...









