तस्करी मुक्त सीमा का संकल्प: रक्सौल आईसीपी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज़
रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के संयुक्त तत्वावधान में रक्सौल स्थित लैंड पोर्ट (ICP) के प्रांगण में दो दिवसीय “भू-सीमाओं पर मानव तस्करी निरोधक प्रशिक्षण कार्यक्रम” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मानव तस्करी की पहचान, उसकी रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।
संस्थागत समन्वय और सतर्कता पर जोर
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए आईसीसी अध्यक्ष एवं सदस्य (वित्त) डॉ. रेखा बैकर कुमार ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर मानवीय समस्या है, जिससे निपटने के लिए संवेदनशीलता और संस्थागत समन्वय अनिवार्य है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 47वीं बटालियन SSB के कमांडेंट संजय पांडेय ने...









