रक्सौल:सैनिक रोड से बीईओ की स्कॉर्पियो ले उड़े चोर,माया जिम के पास सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी, सुबह गायब मिली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल शहर में वाहन चोरों ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था को चुनौती देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद की स्कॉर्पियो चोरी कर ली। वारदात वार्ड संख्या-18 के सैनिक रोड स्थित माया जिम के समीप हुई। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को अज्ञात चोर रात में लेकर फरार हो गए। चोरी गई गाड़ी का नंबर बीआर-22बीए-9731 बताया गया है।सुबह वाहन की जरूरत पड़ने पर बीईओ ने बाहर देखा तो स्कॉर्पियो अपने स्थान से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। इसके बाद रक्सौल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई।
कैमरों में तलाशे जा रहे चोरों के सुराग
पुलिस ने सैनिक रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए चोरी के समय संदिग्धों की गतिविधि और वाहन के निकलने वाले रास...









