रक्सौल में संविधान दिवस की धूम:भरतमही उमवि की प्रभात फेरी ने बढ़ाया आकर्षण,कई विद्यालयों में प्रस्तावना वाचन व नशा-मुक्ति का संदेश
रक्सौल।(Vor desk)। संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतमही की प्रभात फेरी सबसे प्रमुख रही। प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय के नेतृत्व में साइको छात्र-छात्राओं ने “संविधान जिंदाबाद”, “नशा छोड़ो, शिक्षा से जोड़ एवं बाबासाहेब अमर रहें..के नारों के साथ पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षक मृत्युंजय कुमार गिरी, संजय कुमार राम सहित विद्यालय परिवार शामिल रहा।
राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय, रक्सौल में प्रधानाध्यापक मुनेश राम के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा बच्चों को शिक्षा व सं वैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गई। शिक्षिका पूनम कुमारी और गुप्ता निशा रानी भी उपस्थित रहीं।मध्य विद्यालय पनटोका में प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रस्तावना वाचन किया गया। ...









