पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई:आदापुर रक्सौल पथ पर ट्रक से 1.5 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्वी चंपारण पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने आदापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में चरस बरामद किया है। इस दौरान मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।गुप्त सूचना पर घेराबंदीपुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR06G-4962) पर मादक पदार्थ लादकर छोडादानों रोड से रक्सौल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आदापुर थाना पुलिस और SSB की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रक को रोककर उसकी सघन तलाशी ली।
भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदतलाशी के दौर...









