5 वर्ष बाद फिर ‘चुनाव एक्सप्रेस ट्रेन’ को सांसद डा संजय जायसवाल ने सुगौली में दिखाई हरी झंडी,राजद नेता ने कसा तंज!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन संख्या5201/5202बन्द होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल पाटलिपुत्र दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार किया गया है। रेलवे ने एक अधिसूचना जारी कर समय सारणी घोषित की।जिसके बाद अब इस ट्रेन का परिचालन सुगौली से शुरू किया गया है।गुरुवार को उक्त ट्रेन संख्या 15515को सुगौली में हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया। हरी झंडी दिखाने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल और समस्तीपुर रेल मंडल के डी आर एम विनय श्रीवास्तव इस ट्रेन पर सवार हो कर रक्सौल पहुंचे।
*चुनावी वर्ष में उत्सवी रूप:
चुनावी वर्ष में इस ट्रेन का परिचालन पांच वर्ष के अंतराल पर दूसरी बार सुगौली से शुरू किया गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने इसे उत्सवी रूप देने और भुनाने की पूरी जुगत लगाई ।सुगौल...









