नेपाल: गोरखा में मनोकामना मंदिर दर्शन से लौट रही माइक्रो बस दुर्घटनाग्रस्त, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत
रक्सौल।(Vor desk)। पड़ोसी देश नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार को हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की जान चली गई। मनोकामना मंदिर के दर्शन कर लौट रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ख 8430) अनियंत्रित होकर शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 स्थित कनटार के समीप सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस निरीक्षक राजन लम्साल के अनुसार, बस में चालक और सह-चालक सहित कुल 16लोग सवार थे। हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जो सभी भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। वहीं, 9अन्य घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर भरतपुर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि बस का चालक और सह-चालक नेपाली नागरिक हैं। जो वर्तमान में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती बताए गए हैं।आशंका है कि ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई। चालक को नए रूट ...









