रक्सौल में खुलेगा वैन ह्यूसेन का नया प्रीमियम शोरूम: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा करेंगे उद्घाटन
रक्सौल।(Vor desk)।आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के तहत ब्रांड ने भारत-नेपाल सीमा पर फैशन प्रेमियों के लिए की बड़ी पहलरक्सौल।(Vor desk)।देश के अग्रणी प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड वैन ह्यूसेन (Van Heusen) का बहुप्रतीक्षित शोरूम रक्सौल शहर में खुलने जा रहा है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (ABFRL) के बैनर तले यह नया स्टोर रक्सौल के फैशन परिदृश्य को एक नया आयाम देगा।शोरूम का भव्य उद्घाटन बुधवार 10दिसंबर को सुबह11बजे होगा, जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।इस मौके पर वैन ह्यूसेन के इंडिया हेड बीएस बनर्जी भी खुद उपस्थित रहेंगे।
रक्सौल बोर्डर पर प्रीमियम फैशन की सौगात
वैन ह्यूसेन का यह नया शोरूम रक्सौल के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थानों में से एक, इंडियन कस्टम हाउस के नज़दीक जलान कैंपस में स्थापित किया गया है। यह स्थान न केवल...









