65 लाख की डिवाइडर परियोजना पर उठे सवाल: आरओबी से पहले खर्च क्यों, राजद ने काम रोकने की मांग की
रवि मस्करा बोले- शहर की मूलभूत सुविधाएं अधूरी, फिर भी डिवाइडर पर लाखों खर्च; दो माह बाद भी काम रफ्तार नहीं पकड़ सका
रक्सौल। (VoR Desk)। नगर परिषद की 64.76 लाख रुपये की डिवाइडर रेलिंग एवं सौंदर्यीकरण परियोजना को लेकर विवाद गहरा गया है। परियोजना का शिलान्यास 8 जून 2026 को होने के करीब दो माह बाद भी काम अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। बाटा चौक से पंकज चौक तक डिवाइडर की सफाई तक पूरी नहीं हुई है, जबकि अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों का कब्जा पहले की तरह बना हुआ है।सबसे अहम है कि रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास हो चुका है और टेंडर होने के साथ ही बनने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में परियोजना की प्रासंगिकता और सरकारी राशि के उपयोग पर सवाल उठने लगे हैं।
इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर पर...









