रक्सौल नगर परिषद की बैठक में कर्मियों के प्रोन्नति और चहेते पार्षदों के फेवर के सवाल पर बवाल,पार्षदों के समूह ने की एसडीओ से जांच कमेटी गठित करने की मांग
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल की साधारण बोर्ड बैठक सोमवार को भारी हंगामे और तीखे विवाद के बीच अधूरी रह गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अधिकांश पार्षदों ने पहले नगर परिषद कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड-1 स्थित नगर परिषद प्रशासनिक भवन के सभागार में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता तथा कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के संचालन में बैठक शुरू होनी थी। हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। बैठक की प्रक्रिया शुरू होते ही गत बैठक की संपुष्टि के लिए जब पूर्व बैठकों की कार्यवाही (प्रोसीडिंग) की प्रतियां वितरित की गईं, तभी विवाद भड़क उठा। पार्षद जितेंद्र दत्ता,कुंदन सिंह,वीरेंद्र कुमार आदि ने आरोप लगाया कि नियम के अनु...









