महंगाई और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रक्सौल में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को रक्सौल के किसान नेता चौधरी चरण सिंह गोलम्बर चौराहे पर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत सहित बिजली दरों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी कड़ी नाराजगी प्रकट की।
पुतला दहन के अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार से त्रस्त है और अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत व बिजली की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने सरकार से बढ़...









