रक्सौल: कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल व्यवसाय पर गहराया संकट, संचालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में कमर्शियल गैस सिलिंडर की तीव्र किल्लत ने स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा आपूर्ति में आई बाधा के बाद उत्पन्न हुए इस गंभीर संकट को लेकर सोमवार को शहर के प्रमुख होटल संचालकों ने एकजुट होकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार से मुलाकात की और एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा। व्यवसायियों का स्पष्ट कहना है कि गैस की अनुपलब्धता के कारण न केवल उनका व्यापार चौपट हो रहा है, बल्कि होटलों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के सामने भी अब रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। आपूर्ति ठप होने से शहर के खान-पान उद्योग में पूरी तरह से त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है।
इस विकट स्थिति के पीछे के वैश्विक कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव के कारण भारत को होने वाला पेट्रोलियम और रसो...









