रामगढ़वा में अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक संपन्न
रामगढ़वा।(Vor desk)। स्थानीय मिडिल स्कूल के समीप अंबेडकर ज्ञान मंच की प्रखंड इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मिथिलेश कुमार ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को हर्षोल्लास और समारोहपूर्वक मनाने की रूपरेखा तैयार करना था, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगाई।
बैठक के दौरान संगठन की नीतियों और नियमों के अनुरूप एक बेहतर समाज के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर जागृति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। साथ ही, लोगों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के क्रांतिकारी विचारों और बहुजन समाज के महापुरुषों क...









