हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की रक्सौल इकाई द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने घोष की मधुर धुन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर संचलन कर राष्ट्रभक्ति, संगठन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित बौद्धिक सत्र से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में घोष वादन के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। पथ संचलन नगर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से गुजरते हुए पुनः आर्य समाज मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रच...









