रक्सौल नगर परिषद में 9 माह बाद ‘नगर सरकार’ की हलचल, 22 को सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक
पार्षदों के दबाव के आगे झुका प्रशासन; कार्यवाहक सभापति और असंतुष्ट गुट के बीच आर-पार की जंग के आसार
रक्सौल।(Vor desk)।
नगर परिषद रक्सौल में पिछले नौ महीनों से जारी प्रशासनिक गतिरोध और राजनीतिक खींचतान के बीच आखिरकार विकास कार्यों की फाइलें धूल झाड़ने के लिए तैयार हैं। कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी के निर्देशानुसार आगामी 22 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। नगर सरकार भवन (वार्ड नंबर-01) के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित होने वाली इस बैठक को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नगर परिषद भ्रष्टाचार के आरोपों और आपसी कलह के दौर से गुजर रहा है। पिछले साल अगस्त में तत्कालीन मुख्य पार्षद धुरपति देवी की भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में हुई बर्खास्तगी के...









