Saturday, July 4

पलनवा 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रक्सौल। (Vor desk) पलनवा 33 केवी विद्युत लाइन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण रविवार को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्सौल के सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते रक्सौल प्रखंड के भेलाही, सिसवा सौनाहा, लक्ष्मीपुर-लछमनवा, पलनवा-जगधर, लौकरिया तथा तपसी परसौना पंचायतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इस दौरान आवश्यक तकनीकी कार्य एवं रखरखाव किया जाएगा, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

सहायक विद्युत अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए पेयजल भंडारण सहित अपने सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यह रखरखाव कार्य विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!