पोखरिया में ‘स्वस्थ जीवन’ का महामंत्र: 350 से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास, महावाणिज्य दूतावास की पहल
वीरगंज/पोखरिया (पर्सा)।(Vor desk)। 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'—इसी ध्येय वाक्य के साथ पोखरिया की धरती योग के रंग में रंग गई। भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया नगरपालिका और रानीगंज आयुर्वेद अस्पताल के साथ मिलकर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह ने स्वास्थ्य और सद्भाव का एक नया संदेश दिया।
युवाओं में दिखा योग के प्रति जुनूनस्थानीय श्री जिला उच्चांगल रामदेव कलवार माध्यमिक विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम महावाणिज्य दूतावास की ओर से संचालित विशेष श्रृंखला का चौथा पड़ाव था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से लेकर स्थानीय नागरिकों तक, कुल 350 से अधिक योग साधकों ने पूरी तन्मयता के साथ योगासनों का अभ्यास किया। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी यानी छात्रों को कम उम्र से ही योग के समग्र लाभों से जोड़ना था ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सक...









