सद्भाव के लिए योग : भारत-नेपाल के प्रवेश द्वार शंकराचार्य गेट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मैत्री और एकता का दिया संदेश
बारिश के बावजूद उमड़ा उत्साह, बड़ी संख्या में जुटे योग प्रेमी
महावाणिज्य दूत श्री मीणा बोले— योग सीमाओं से परे, भारत-नेपाल मित्रता का सेतु
मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने योग जागरूकता अभियानों के लिए महावाणिज्य दूतावास की सराहना की
रक्सौल।(Vor desk)।
भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज (नेपाल) के तत्वावधान में शनिवार को भारत-नेपाल के प्रमुख प्रवेश द्वार तथा रक्सौल-वीरगंज मुख्य सड़क स्थित प्रतिष्ठित शंकराचार्य गेट पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। भारत और नेपाल के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों के प्रतीक इस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में वीरगंज, रक्सौल और सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव समारोह के मुख्य अतिथि रहे। विशि...









