रक्सौल में मारवाड़ी समाज ने उत्साह के साथ मनाया गणगौर का सिंजारा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में मंगलवार को आस्था और परंपरा का संगम देखने को मिला। श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (रक्सौल शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में 'गणगौर का सिंजारा' समारोह बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति की बयार से सराबोर रहा और मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल और सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से गणगौर पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गणगौर राजस्थान का एक प्रमुख लोकपर्व है, जो चैत्र मास में मनाया जाता है। 'गण' का अर्थ भगवान शिव और 'गौर' का अर्थ माता पार्वती है। यह पर्व पति की लंबी आयु और परिवार...









