रक्सौल पीएचसी में हुई बैठक, शत-प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूर्ण करने का दिया गया निर्देश
रक्सौल ।(Vor desk)।
रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं को धार देने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जच्चा-बच्चा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 'होम डिलीवरी' (घर पर प्रसव) को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि घर पर प्रसव न केवल असुरक्षित है, बल्कि यह मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को बढ़ाने वाला सबसे बड़ा कारण है, जिसे हर हाल में शून्य पर लाना है।
लक्ष्यों की प्राप्ति पर ज़ोर
वित्तीय वर्ष के अंतिम पड़ाव को देखते हुए बैठक में लंबित स्वास्थ्य लक्ष्यों को समय रहते पूरा करने पर मंथन किया गया। डॉ. कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे और 'ड्यू लिस्ट' को तत्काल...









