100 दिन पूरे होने पर रुद्रा डिजिटल ने मनाया विश्वास और सफलता का उत्सव, पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम एप्लायंस प्रतिष्ठान रुद्रा डिजिटल के सफल संचालन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह सह गेट-टुगेदर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने रुद्रा डिजिटल की अब तक की सफल यात्रा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्रा डिजिटल परिवार के सदस्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठान के सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा ग्राहकों द्वारा मिले विश्वास, स्नेह और सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में क्षेत्र ...









