रक्सौल की शिवशक्ति इंडस्ट्रीज (न्यूट्रिनो) के बढ़ते कदम, मंदारमणि में मनाया 12वां वार्षिकोत्सव
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार स्थित प्रमुख फीड कंपनी शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड (न्यूट्रिनो) ने अपनी सफलता के 12 वर्ष पूरे होने पर पश्चिम बंगाल के मंदारमणि स्थित केसी व्यू रिसॉर्ट में एक भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इस गरिमामय समारोह में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लगभग 150 डीलर्स और किसानों ने शिरकत की। कार्यक्रम की भव्यता में अतिथि प्रायोजकों के रूप में एसएम इंटरप्राइजेज (पटना), केमिन, मातेश्वरी डिस्ट्रीब्यूटर, एभीक्यू, भीटीआर और जकारिया एग्रो का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के प्रख्यात न्यूट्रीशियन डॉ. राकेश कुमार सिकरी उपस्थित रहे, जिन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने उत्पादों की गुणवत्ता और कि...









