Saturday, October 24

सीमांचल

वीरगंज में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का 80वां जन्मोत्सव मनाया गया, महावीर मंदिर में हुआ सम्मान एवं शुभकामना समारोह

वीरगंज में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का 80वां जन्मोत्सव मनाया गया, महावीर मंदिर में हुआ सम्मान एवं शुभकामना समारोह

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के 80वें जन्मोत्सव के अवसर पर पर्सा जिले के वीरगंज में मंगलवार को शुभकामना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पूर्व राजा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। यह समारोह 'देशभक्त राजभक्त वीरगंज' के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दीपेन्द्र प्रसाद रौनियार ने की। समारोह वीरगंज महानगरपालिका स्थित महावीर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेपाल के इतिहास और राष्ट्रीय एकता में राजसंस्था की भूमिका का उल्लेख करते हुए पूर्व राजा के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम पूरे समय शांतिपूर्ण और...
वीरगंज में फिर गूंजा ‘500 रुपये सीमा नियम’ का विरोध, राष्ट्रीय एकता दल ने कहा- गरीबों पर सख्ती, बड़े कारोबारियों को छूट क्यों?

वीरगंज में फिर गूंजा ‘500 रुपये सीमा नियम’ का विरोध, राष्ट्रीय एकता दल ने कहा- गरीबों पर सख्ती, बड़े कारोबारियों को छूट क्यों?

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, सीमा पर हो रही सख्ती, किसानों की खाद संकट और कथित भेदभाव के मुद्दे उठाएवीरगंज।(Vor desk)। नेपाल-भारत सीमा पर व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं के लिए लागू 500 रुपये की सीमा (भंसार) व्यवस्था को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। हाल ही में इस व्यवस्था को लेकर सीमा क्षेत्र में बढ़ते असंतोष के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दल, वीरगंज ने शहर के घंटाघर स्थित मुख्य चौक पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से इस नियम को तत्काल समाप्त करने की मांग की।रवींद्र यादव और अकलेश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, किसानों और सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी तथा गरीबों और किसानों के समर्थन में लिखे बैनर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे तथा सीमा नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शनकारिय...
देश सेवा के साथ मानवता का संदेश: रक्सौल एसएसबी के 150 जवानों ने किया रक्तदान, जुटीं 150 यूनिट रक्त

देश सेवा के साथ मानवता का संदेश: रक्सौल एसएसबी के 150 जवानों ने किया रक्तदान, जुटीं 150 यूनिट रक्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
47वीं वाहिनी एसएसबी के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जवानों ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी, आईजी मीनू चौधरी ने बढ़ाया हौसला। रक्सौल। (VOR Desk)जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा मंगलवार को भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय अभियान में अधिकारियों सहित 150 बलकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे कुल 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह शिविर जी.एम.सी.एच., बेतिया एवं रक्त केंद्र, सदर अस्पताल, मोतिहारी के तकनीकी सहयोग से वाहिनी मुख्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान बल मुख्यालय, एसएसबी, नई दिल्ली से रक्सौल दौरे पर पहुंचीं महानिरीक्षक (आईपीएस) मीनू चौधरी ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्...
राहुल गांधी के पटना दौरे की तैयारी तेज, मोतिहारी कांग्रेस ने बनाई 11 सदस्यीय मोबिलाइजर टीम

राहुल गांधी के पटना दौरे की तैयारी तेज, मोतिहारी कांग्रेस ने बनाई 11 सदस्यीय मोबिलाइजर टीम

raxaul, raxaul border, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
🔴 हेडलाइन15 जुलाई को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण से अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी टीम को सौंपी गई। रक्सौल। (VOR desk)नेता प्रतिपक्ष के 15 जुलाई को प्रस्तावित पटना आगमन को लेकर पूर्वी चंपारण में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने 11 सदस्यीय मोबिलाइजर टीम का गठन किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पटना में आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण से सैकड़ों विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी इस टीम को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले राजस्थान के कोटा में आयोजित इसी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब सम्राट अशोक की धरती पटना में 15 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में भी युवाओं की व्...
भारत-नेपाल सीमा पर  पकड़ी गई यूक्रेन की महिला इंजीनियर, बिना पासपोर्ट-वीजा नेपाल में घुसने की कोशिश नाकाम

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ी गई यूक्रेन की महिला इंजीनियर, बिना पासपोर्ट-वीजा नेपाल में घुसने की कोशिश नाकाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल के हरपुर बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दिल्ली से तीन दिन पहले पहुंची थी विदेशी महिला रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल की संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर एक यूक्रेनी नागरिक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और सीमा पार अवैध आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रक्सौल अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र में एसएसबी और हरपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक यूक्रेनी युवती ओक्जाना शेवत्सोवा (37वर्ष)को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज के चोरी-छिपे नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी।उसके पास से 7,330 रुपया भी बरामद हुआ है।वह अपने को इंजीनियर बता रही है।जानकारी के अनुसार, सैनिक रोड के समीप भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवती को रोका। जांच में उसके पास से वीज...
हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत

हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की रक्सौल इकाई द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने घोष की मधुर धुन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर संचलन कर राष्ट्रभक्ति, संगठन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित बौद्धिक सत्र से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में घोष वादन के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। पथ संचलन नगर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से गुजरते हुए पुनः आर्य समाज मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रच...
रोजगार मेला 2083 का भव्य आयोजन: प्रदेश मंत्री कनिश पटेल ने किया उद्घाटन, 450 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

रोजगार मेला 2083 का भव्य आयोजन: प्रदेश मंत्री कनिश पटेल ने किया उद्घाटन, 450 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित "रोजगार मेला 2083" का आयोजन वीरगंज में भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोजगार मेले में करीब 450 रोजगार चाहने वाले युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में आवेदन किए, साक्षात्कार दिए और रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की। यह रोजगार मेला वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ (BiCCI), नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (FNCCI), नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वीरगंज महानगरपालिका, लीडरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (LDI) तथा HR Society Nepal–Madhesh Chapter का भी सहयोग रहा। वीरगंज स्थित होटल भिस्वा के सभागार में आयोजित इस मेले का उद्घाटन मधेश प्रदेश सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यटन मंत्री कनिश पटेल ने दीप प्रज्व...
पलनवा 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

पलनवा 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) पलनवा 33 केवी विद्युत लाइन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण रविवार को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्सौल के सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते रक्सौल प्रखंड के भेलाही, सिसवा सौनाहा, लक्ष्मीपुर-लछमनवा, पलनवा-जगधर, लौकरिया तथा तपसी परसौना पंचायतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इस दौरान आवश्यक तकनीकी कार्य एवं रखरखाव किया जाएगा, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सहायक विद्युत अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती अवधि को ध्यान ...
स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद ने दी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। लक्ष्मीपुर स्थित महाराजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् गीत से हुआ। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रवाद के अमर प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से स्वामीजी के आदर्शों, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया। शाखा सचिव नरेश कुमार एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत बताया। संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह, संपर्क संयोजक उमेश ...
तीन मामलों में फरार कुख्यात ड्रग माफिया जाकिर मियां गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

तीन मामलों में फरार कुख्यात ड्रग माफिया जाकिर मियां गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात ड्रग माफिया जाकिर मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मोतिहारी शहर से दबोचा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नकरदेई थाना कांड संख्या-63/26 में नामजद और फरार चल रहे आरोपी जाकिर मियां के मोतिहारी शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में छिपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर मियां, पिता जाल मोहम्मद मियां, निवासी ग्राम सिरिसिया माल, थाना नकरदेई, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जाकिर मियां के खिलाफ न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!