Wednesday, July 15

सीमांचल

शिवम ग्रुप की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, मंत्री श्रेयसी सिंह ने सराहा कृषि आधारित उद्योगों की भूमिका

शिवम ग्रुप की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, मंत्री श्रेयसी सिंह ने सराहा कृषि आधारित उद्योगों की भूमिका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (VoR desk)। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाग लेने के लिए रक्सौल पहुंचीं बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र की कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने शहर के लक्ष्मीपुर स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह शिवम ग्रुप के विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा कर उत्पादन व्यवस्था और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने शिवम रोलर फ्लावर मिल, शिवम कोल्ड स्टोरेज, शिवम राइस मिल, शिवम रिफाइनरीज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन प्रक्रियाओं, प्रबंधन व्यवस्था तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में इन इकाइयों के योगदान का अवलोकन किया। निदेशक मधुसूदन गुप्ता और रिपुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में संचालित शिवम ग्रुप सीमावर्ती क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों की एक प्रमुख पहचान बन चुका है। लक्ष्मीपुर स्थित समूह की विभ...
पोखरिया में ‘स्वस्थ जीवन’ का महामंत्र: 350 से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास, महावाणिज्य दूतावास की पहल

पोखरिया में ‘स्वस्थ जीवन’ का महामंत्र: 350 से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास, महावाणिज्य दूतावास की पहल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज/पोखरिया (पर्सा)।(Vor desk)। 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'—इसी ध्येय वाक्य के साथ पोखरिया की धरती योग के रंग में रंग गई। भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया नगरपालिका और रानीगंज आयुर्वेद अस्पताल के साथ मिलकर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह ने स्वास्थ्य और सद्भाव का एक नया संदेश दिया। युवाओं में दिखा योग के प्रति जुनूनस्थानीय श्री जिला उच्चांगल रामदेव कलवार माध्यमिक विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम महावाणिज्य दूतावास की ओर से संचालित विशेष श्रृंखला का चौथा पड़ाव था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से लेकर स्थानीय नागरिकों तक, कुल 350 से अधिक योग साधकों ने पूरी तन्मयता के साथ योगासनों का अभ्यास किया। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी यानी छात्रों को कम उम्र से ही योग के समग्र लाभों से जोड़ना था ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सक...
सीमावर्ती इलाके में औद्योगिक क्रांति की सुगबुगाहट: मंत्री श्रेयसी सिंह ने परखी विकास की संभावनाएँ,विभिन्न फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण

सीमावर्ती इलाके में औद्योगिक क्रांति की सुगबुगाहट: मंत्री श्रेयसी सिंह ने परखी विकास की संभावनाएँ,विभिन्न फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (VoR desk)। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह गुरुवार को रक्सौल पहुंचीं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने आमोदेई स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (रिपु राइस) सहित शिवम ग्रुप और शिव शक्ति एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर उत्पादन व्यवस्था, विस्तार योजनाओं और रोजगार सृजन की संभावनाओं का जायजा लिया। औद्योगिकीकरण पर विशेष जोर मंत्री श्रेयसी सिंह का यह दौरा सीमावर्ती क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने और नई परियोजनाओं की संभावनाओं का आकलन करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योग आधारित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और राज्य के स...
जल संकट, सफाई और विकास कार्यों पर एक्शन मोड में रक्सौल नगर परिषद, सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में छह एजेंडों पर अहम फैसले

जल संकट, सफाई और विकास कार्यों पर एक्शन मोड में रक्सौल नगर परिषद, सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में छह एजेंडों पर अहम फैसले

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद की नवगठित सशक्त स्थायी समिति ने शहर की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को मुख्य पथ स्थित जन सुविधा भवन में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में जलापूर्ति, स्वच्छता, विकास योजनाओं और कर्मचारियों से जुड़े छह महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा.मनीष कुमार ने किया। बैठक की शुरुआत नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के स्वागत से हुई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने सभी सदस्यों को बुके देकर उनका अभिनंदन किया और नगर के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। गर्मी और बढ़ती जल समस्या के बीच नल-जल योजना बैठक के केंद्र में रही। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को शुद्ध औ...
नारायणी तट पर गूंजा योग का संदेश, भरतपुर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज का विशेष आयोजन

नारायणी तट पर गूंजा योग का संदेश, भरतपुर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज का विशेष आयोजन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भरतपुर (चितवन)।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा मंगलवार, 16 जून 2026 को चितवन जिले के भरतपुर स्थित नारायणी नदी के रमणीय तट पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेपाल सरकार की सहकारी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुश्री बिनु राई माँझी थीं, जबकि इसकी अध्यक्षता भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने की। इस अवसर पर चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी श्री गणेश अर्याल, चितवन के पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग (एनआईडी) चितवन के ए...
गर्मी से बेहाल? चलो नेपाल! वीरगंज से जनकपुर तक तीन दिवसीय ‘मधेश ट्रैवल मार्ट-2026’ ने खोले रोमांच, आस्था और प्रकृति के नए द्वार!

गर्मी से बेहाल? चलो नेपाल! वीरगंज से जनकपुर तक तीन दिवसीय ‘मधेश ट्रैवल मार्ट-2026’ ने खोले रोमांच, आस्था और प्रकृति के नए द्वार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (VOR desk)। बिहार में तपती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के बीच इन दिनों एक नारा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है—“गर्मी से बेहाल, चलो नेपाल!”। भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल से महज 30 किलोमीटर आगे बढ़ते ही मौसम, माहौल और फिज़ा बदल जाती है। हरियाली, पहाड़, जंगल, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेपाल अब भारतीय पर्यटकों के लिए पहले से कहीं अधिक आकर्षक बनता जा रहा है। इसी सोच को नई उड़ान देने के लिए शुक्रवार से रविवार तक वीरगंज में तीन दिवसीय मधेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन किया गया। नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का शुभारंभ वीरगंज के होटल सरोवर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाटा मधेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं संयोजक मोहन शर्मा लामिछाने ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका के उपप्रमुख भोला प्रसाद अधिकारी मौजूद रहे। भा...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पर्सा में योग कार्यक्रम, 350 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पर्सा में योग कार्यक्रम, 350 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज(vor desk)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के आयोजन से पहले भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज (नेपाल) और पर्सा जिले की सखुवा प्रसौनी ग्रामीण नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को श्रीपुर बाजार, सखुवा प्रसौनी-2 में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) रखा गया था। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला का पहला कार्यक्रम था। इसमें 350 से अधिक योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सामंजस्य और समग्र कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री शंकर प्रसाद चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित र...
भारत-नेपाल सीमा पर नशे के नेटवर्क पर प्रहार: वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारत और नेपाल के दो युवक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नशे के नेटवर्क पर प्रहार: वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ भारत और नेपाल के दो युवक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (VOR Desk) भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील वीरगंज-रक्सौल क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक भारत के बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले का निवासी है, जबकि दूसरा नेपाल के बारा जिले का रहने वाला है। जिला पुलिस कार्यालय, पर्सा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी अभियान के दौरान वीरगंज महानगरपालिका-16 क्षेत्र से भारत के मोतिहारी जिले के शंकरसरैया ग्राम पंचायत निवासी 29 वर्षीय सन्नी राज को 1.28 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, नेपाल के बारा जिले के कलैया उपमहानगरपालिका-6 निवासी 23 वर्षीय अमन कुमार साह को 0.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1.81 ग्राम ...
विश्व रक्तदाता दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज में रक्तदान शिविर, भारत-नेपाल मैत्री और मानव सेवा का दिखा संदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज में रक्तदान शिविर, भारत-नेपाल मैत्री और मानव सेवा का दिखा संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज। (Vor desk) विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के अवसर पर नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवता और जीवन रक्षा के संदेश "वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड, सेव लाइव्स" के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज द्वारा आयोजित इस शिविर में नेपाल-भारत मैत्री संघ (निफा), पर्सा, नेपाल इनोवेटिव सोसाइटी, (वीरगंज), नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी (वीरगंज) तथा नेपाल यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (एनवाईईएफ), वीरगंज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्थानीय नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर नेपाल में भारत के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा ने रक्...
विश्व रक्तदाता दिवस पर एसआरपी मेमोरियल अस्पताल में रक्तदान शिविर, एसएसबी जवानों समेत 20 लोगों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर एसआरपी मेमोरियल अस्पताल में रक्तदान शिविर, एसएसबी जवानों समेत 20 लोगों ने किया रक्तदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के डायरेक्टर सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए मानवता का संदेश दिया। शिविर में एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत अपनी टीम के साथ शामिल हुए। रंजीत सिंह, रवि मस्करा समेत एसएसबी के कई जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति को खून की आवश्यकता तब पड़ती है, जब उसकी जिंदगी और मौत का सवाल होता है। ऐसे समय में रक्तदान...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!