रक्सौल बनेगा इंटरनेशनल गेटवे: 2360 मीटर लंबा होगा रनवे, राफेल और बोइंग विमानों की होगी लैंडिंग
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। नागरिक उड्डयन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामरिक और आर्थिक दृष्टिकोण से यह परियोजना उत्तर बिहार और नेपाल के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।परियोजना की मुख्य विशेषताएं (At a Glance):विशाल रनवे निर्माण: एयरपोर्ट का नया रनवे 2360 मीटर लंबा होगा। वर्तमान रनवे में करीब 1000 मीटर की अतिरिक्त वृद्धि की जा रही है। यह रनवे तिलावे नदी से500 मीटर पश्चिम में सिसवा गांव तक विस्तारित होगा।भूमि अधिग्रहण: परियोजना के लिए कुल 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।इसके मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भुगतान और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण होते ही रन वे निर्माण शुरू हो जाएगा।पूर्व की 2...









